फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 thousand BJP workers from the district will go to the rally organized in Agra

Agra News: आगरा में आयोजित रैली में जिले से जाएंगे 10 हजार भाजपाई

Tue, 05 Mar 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
10 thousand BJP workers from the district will go to the rally organized in Agra
आगरा में आयोजित रैली में जिले से जाएंगे 10 हजार भाजपाई
विज्ञापन

7 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन 7 मार्च को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। मैनपुरी जिले से भी इस सम्मेलन में 10 हजार भाजपाई उन्हें सुनने के लिए जाएंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही मतदाताओं पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही होमवर्क में जुट गई है। इसी के तहत 7 मार्च को आगरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस सम्मेलन में मैनपुरी के भी 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया ने मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि सम्मेलन के लिए मैनपुरी से 50 बसें और 50 छोटे वाहन कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगे। ये वाहन संबंधित मंडलों से ही रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि 10 हजार कार्यकर्ता मैनपुरी से प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से भी सम्मेलन में पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed