{"_id":"69c1ac5b969ffa0b6201e8de","slug":"10-nominated-councillors-will-not-be-able-to-go-on-study-tour-agra-news-c-25-1-agr1035-1017635-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टडी टूर नहीं जा पाएंगे मनोनीत हुए 10 पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टडी टूर नहीं जा पाएंगे मनोनीत हुए 10 पार्षद
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम के पार्षदों के स्टडी टूर से मनोनीत 10 सदस्यों को मायूसी हाथ लगी है। आगामी 28 मार्च से शुरू होने वाले सात दिवसीय दौरे से शासन से नामित 10 पार्षद नहीं जा सकेंगे।
मनोनीत पार्षदों के टूर में तकनीकी पेंच यह है कि इन सदस्यों का अभी तक शपथ ग्रहण नहीं हो सका है, जिससे वह नियमानुसार सदन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। नगर निगम ने कर्नाटक के बेंगलुरु, ऊटी और मैसूर के अध्ययन दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सात दिनों के इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पार्षद वहां के नगर निकायों द्वारा अपनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और आईटी आधारित नागरिक सुविधाओं का अध्ययन करेंगे। निगम अधिकारियों का स्पष्ट तर्क है कि इस सरकारी दौरे का लाभ केवल उन्हीं सदस्यों को मिल सकता है, जो वर्तमान में सदन की कार्यवाही के लिए वैधानिक रूप से अधिकृत हैं।
खींचतान में अटकी शपथ, अप्रैल में उम्मीद
मनोनीत पार्षदों की शपथ का मामला अधर में है। सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम में महापौर और नगरायुक्त के बीच जारी आपसी खींचतान के कारण शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय नहीं हो पा रही है। चर्चा है कि अप्रैल माह में सदन की बैठक में इन 10 मनोनीत पार्षदाें को शपथ दिलाई जाएगी। तब तक उन्हें बैठकों और सरकारी दौरों के लिए इंतजार करना होगा। 100 निर्वाचित पार्षदों के साथ 10 मनोनीत सदस्य और पदेन सदस्य में सांसद व विधायक भी सदन का हिस्सा होते हैं।