फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 more names surface in religious conversion case, police to send notice

Agra News: धर्मांतरण मामले में सामने आए 10 और नाम, नोटिस भेजेगी पुलिस

Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
10 more names surface in religious conversion case, police to send notice
आगरा। धर्मांतरण के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद 10 और लोगों के नाम सामने आए हैं। इन लोगों को पुलिस नोटिस भेजकर बुलाएगी। संलिप्तता मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, एक मई को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस टीम उन्हें दिल्ली और डीग लेकर गई है। सभी से मोबाइल, लैपटाॅप और रजिस्टर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली निवासी तलमीज उर रहमान, जाशिम उर्फ जतिन, परवेज अख्तर और राजस्थान के डीग निवासी हसन मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों ने पूछताछ में धर्मांतरण गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। फंडिंग और गिरोह से जुड़े कई लोगों के नाम बताए थे। यह भी कहा था कि उनके पास हर चीज का डाटा रहता है। इसे रजिस्टर, मोबाइल और लैपटाॅप में रखते हैं। उनसे इन सभी की बरामदगी के लिए कोर्ट से दोबारा रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने दो दिन की रिमांड दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने की पुलिस आरोपियों को जेल से दिल्ली और डीग लेकर गई। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह के मुताबिक, पूछताछ में पता चला था कि धर्मांतरण के लिए अलग-अलग स्थान पर आरोपी बैठक करते थे। इन बैठक के आयोजन की व्यवस्था कई लोग करते थे। वही बैठक में आने वालों के लिए अन्य इंतजाम भी करते थे। दिल्ली में जिन इलाकों में बैठक होना बताया गया, वहां पर पुलिस टीम ने जांच की है। पड़ोस में रहने वालों से जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 10 और नए नाम सामने आए। इन लोगों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed