फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 lakh jewelry cash stolen by breaking the locks of two houses

Agra News: दो घरों के ताले तोड़ कर 10 लाख के जेवर नकदी चोरी

Fri, 24 Feb 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
10 lakh jewelry cash stolen by breaking the locks of two houses
बरनाहल।
विज्ञापन

चोरों ने बृहस्पतिवार की रात डालूपुर रोड और औरंगाबाद स्थित दो घरों के ताले तोड़ कर करीब 10 लाख रुपया के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में डालूपुर रोड निवासी प्रशांत दयाल बृहस्पतिवार को परिवार के साथ गांव चंदीकरा गए हुए थे। रात में किसी समय चोर ताले तोड़ कर घर में प्रवेश कर ले गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दी। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद पहुंच गृहस्वामी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि चोर करीब पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। चोरों द्वारा जेवर आदि निकालने के बाद खाली बक्से आदि पास ही झाडिय़ों में फेंक दिए थे।
विज्ञापन

दूसरी चोरी की वारदात औरंगाबाद निवासी रामकिशन के घर में हुई। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ताले तोड़ कर घर में घुसने के बाद करीब तीन लाख रुपया के जेवर और दो लाख की नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। रामकिशन घटना के समय परिजन के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालूपुर रोड और औरंगाबाद स्थित घरों में चोरी की वारदात के बाद थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली। वहीं एक ही रात में दो स्थानों पर लाखों की चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोग भयग्रस्त हैं, वहीं पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed