फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 Crore Power Substation Planned in Bichpuri to Benefit 14,000 Consumers

बिचपुरी में 10 करोड़ से बनेगा बिजलीघर: 14 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, गर्मियों से पहले चालू करने की तैयारी

Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

बिचपुरी के सहारा-सराय में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इससे बिचपुरी, पथौली और आसपास के 12 से 14 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
10 Crore Power Substation Planned in Bichpuri to Benefit 14,000 Consumers
विद्युत उपकेंद्र

विस्तार

आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सहारा-सराय में गाटा संख्या 67क की 1680 वर्गमीटर बंजर भूमि उपकेंद्र के लिए आवंटित की गई है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ टेंडर भी हो चुका है। बुधवार को राजस्व टीम भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट सौंपेगी। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपकेंद्र को छह से आठ माह में तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर विक्रम राघव ने पैमाइश के लिए राजस्व टीम गठित की है। इसमें क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक चुन्नीलाल, क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मी राजपूत, लेखपाल जितेंद्र चौधरी, टीकम सिंह और प्रवेंद्र कुमार शामिल हैं। उपखंड अधिकारी साइट-सी, सिकंदरा राकेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के कारोबार योजना 2026-27 के तहत उपकेंद्र को मंजूरी दी गई है। विभाग की योजना इसे अगली गर्मी से पहले चालू करने की है।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी ने बताया कि बढ़ते विद्युत भार के कारण बिचपुरी और आसपास के क्षेत्रों में ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। नया उपकेंद्र शुरू होने से बिचपुरी, पथौली समेत आसपास के क्षेत्रों के 12 से 14 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे मौजूदा विद्युत भार के प्रबंधन के साथ भविष्य में बढ़ने वाली मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed