फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 children of council schools faint due to humidity

Agra News: उमस से परिषदीय स्कूलों के 10 बच्चे बेहोश

Thu, 01 Aug 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
10 children of council schools faint due to humidity
कासगंज/सहावर। उमस भरी गर्मी बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। उमस से बुधवार को अलग-अलग स्कूलों में 10 बच्चों की हालत खराब हो गई। बच्चे कक्षा में बेहोश हो गए। एक शिक्षक को भी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार बच्चों की सेहत खराब होने के बाद भी विभाग उदासीन बना हुआ है। विद्यालयों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं तक नहीं की गई हैं।सहावर के प्राइमरी स्कूल जमालपुर में छात्रा रजनीश कुमारी सहित चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक विद्यालय गढ़का में मुर्सलिम पुत्र रईस आलम, अयस पुत्र ईशा, तयैवा पुत्री बदरुल कमर की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक विद्यालय पदारथपुर में छात्र कौशल पुत्र नेपाल पढ़ते समय अचानक बेहोश हो गया। जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फराबाद में छात्र शिव कुमार बेहोश हो गया। अमांपुर के सरसई नरू प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र बेहोश हो गया। पटियाली के कंपोजिट विद्यालय श्री नगला के शिक्षक उमाकांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिले में लगातार बच्चों की सेहत उमस व तेज धूप के चलते बिगड़ रही है। मौसम में गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी खराब है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। इससे स्कूलों में लगे पंखे बंद रहते हैं। इससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed