फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10-12 Rounds Fired Over Soil Dispute, Class 12 Girl Killed; Four Injured

मिट्टी के लिए खूनी संघर्ष: फायरिंग में जिस 12वीं छात्रा की हुई मौत, वो घर में सबसे छोटी थी; गांव में है दहशत

Mon, 05 Oct 2026 09:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

फतेहाबाद के गढ़ी धर्मजीत गांव में मिट्टी उठाने के विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर से चली गोलियों में इंटर की छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार ग्रामीण घायल हैं।
 

विज्ञापन
10-12 Rounds Fired Over Soil Dispute, Class 12 Girl Killed; Four Injured
फतेहाबाद में मिट्टी को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मजीत में रविवार शाम खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में 12वीं की छात्रा की सिर में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गोलियों की आवाज से गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी इंटर की छात्रा
गढ़ी धर्मजीत निवासी राजेंद्र सिंह दूध का कारोबार करते हैं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मृतका बृजेश (18) चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे पहले रेनू (22), बेताल (20) और ललित (19) हैं। बृजेश कक्षा 12 की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


एक साल पहले भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, अजमेर पक्ष और रमेश पक्ष के बीच करीब एक वर्ष पूर्व खेत को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। करीब पांच माह पहले गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर घर छोड़कर भागे
घटना के बाद आरोपी हमलावर घर से भाग गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


ये थी घटना 
घटना शाम करीब पांच बजे की है। गांव गढ़ी धर्मजीत निवासी फूल सिंह ने बताया उनके घर के पीछे पशु बंधे हुए थे। उनके छोटे भाई अजमेर सिंह की दो पुत्रवधू अंजना पत्नी जितेंद्र व सुनीता पत्नी हरेंद्र रविवार शाम को पशुओं को लेने गई थीं। आरोप है तभी गांव के रमेश चंद्र पक्ष के लोग अपने खेत में बाजरा काट रहे थे। रमेश पक्ष के लोगों ने अपने खेत से मिट्टी उठाकर मेड़ पर लगाने का आरोप लगाते हुए उनकी पुत्रवधुओं से विरोध दर्ज कराया।इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अजमेर सिंह का आरोप है कि रमेश पक्ष के लोगों ने विरोध करने पर गाली-गलौज की। अपने घर से लाइसेंसी राइफल व रिवाॅल्वर लेकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान बृजेश (18) पुत्री राजेंद्र के सिर में गोली लग गई। अजमेर सिंह की पीठ और उनके पुत्र जितेंद्र के पेट में गोली लगी। हरेंद्र के कंधे में गोली लगी, जबकि आठ वर्षीय भावना पुत्री मनोहर के सिर को छूकर गोली निकल गई। फायरिंग के बाद सभी लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र, हरेंद्र, अजमेर सिंह और भावना का उपचार चल रहा है।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना की जानकारी पर एसीपी शमसाबाद, डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल पुलिस बल, फाॅरेंसिक और डॉग स्क्वाॅयड टीम के साथ माैके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि खेत से मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी राइफल और रिवाॅल्वर से फायरिंग की गई। सिर में गोली लगने से एक युवती की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed