फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1-km Eco-Sensitive Zone Proposed Around Sur Sarovar to Curb Construction and Pollution

UP: सूर सरोवर के चारों ओर बनेगा 1 KM का ईको सेंसिटिव जोन, अवैध निर्माण और प्रदूषण पर होगी कड़ी निगरानी

Wed, 01 Jul 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 10:09 AM IST
सार

रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार के पूरे 799 हेक्टेयर क्षेत्र के चारों ओर एक किलोमीटर का ईको सेंसिटिव जोन घोषित कराने की तैयारी की जा रही है। प्रस्ताव पर जल्द ही एनजीटी में शपथपत्र दाखिल किया जाएगा, जिससे निर्माण, अतिक्रमण और प्रदूषणकारी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

विज्ञापन
1-km Eco-Sensitive Zone Proposed Around Sur Sarovar to Curb Construction and Pollution
सूर सरोवर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार की एक किमी. परिधि में ईको सेंसिटिव जोन का प्रस्ताव है। इस कदम से पक्षी विहार के आसपास अनियंत्रित निर्माण, अतिक्रमण और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा। पूर्व में ईको सेंसिटिव जोन शून्य करने पर एनजीटी ने वन विभाग को कड़ी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


रेंजर अंकित यादव ने बताया कि वर्ष 2024 में सूरदास रिजर्व फॉरेस्ट की 385 हेक्टेयर भूमि को सेंक्चुअरी का हिस्सा माना जा चुका है। 14.5025 हेक्टेयर भूमि को धारा-26 के तहत अधिसूचित कराने की कार्रवाई भी हो चुकी है, जिसकी अधिसूचना लखनऊ से होनी है। यहां से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। एक किलोमीटर का ईको सेंसिटिव जोन घोषित होने के बाद सूर सरोवर के आसपास खनन, बड़े निर्माण कार्य, प्रदूषणकारी गतिविधियों और भू उपयोग में अनियंत्रित बदलाव पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन



राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट की डीएफओ चांदनी सिंह ने बताया कि सूर सरोवर पक्षी विहार के 403 हेक्टेयर के चारों ओर पहले से ही 1 किलोमीटर ईको सेंसिटिव जोन घोषित है। 799 हेक्टेअर के चारों ओर ईको सेंसटिव जोन घोषित कराने के लिए जिला स्तरीय कार्रवाई प्रचिलित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed