{"_id":"5d2747eb8ebc3e6c9e1b8c1e","slug":"1-5-million-rupees-reports-agra-news-agr395538394","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कोल्ड स्टोर की रसीद दिखा 15 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कोल्ड स्टोर की रसीद दिखा 15 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फर्जी कोल्ड स्टोर की रसीद दिखाकर 15 लाख रुपये हड़पने में शैलेंद्र अग्रवाल फिर फंस गए हैं। आगरा के व्यापारी ने शैलेंद्र, उनके दो भाई, पत्नी, पिता और मैनेजर के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
मामला साल 2015 का फरह के महुअन टोल का बताया जा रहा है। आगरा के शास्त्रीपुरम की ओजी रेजीडेंसी के बी-311 निवासी अंकित गर्ग पुत्र रमेश चंद गर्ग ने एलडी एग्रोटेक के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र, नितेंद्र पुत्रगण मुरारी लाल अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, मैनेजर रोहन सिंह, वंदना पत्नी शैलेंद्र अग्रवाल निवासीगण विभव नगर, ताजगंज आगरा के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि आरोपियों ने एक साथ मिलकर कोल्ड स्टोर की फर्जी रसीद देकर उनसे 15 लाख रुपये हड़प लिया। साल 2015 में दी गई रकम वापसी को कई बार प्रयास किए, पर आजतक धनराशि नहीं लौटाई गई। प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।