फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra: 'Durga' how to teach lesson to rapist

आगरा: दरिंदों को कैसे सबक सिखाएंगी ‘दुर्गा’

Thu, 21 Mar 2013 04:08 PM IST
आगरा/धर्मेंद्र त्यागी
आगरा/धर्मेंद्र त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
Agra: 'Durga' how to teach lesson to rapist
सर्व शिक्षा अभियान के तहत युवतियों को जूडो-कराटे सीखने की योजना विभागीय उदासीनता के चलते फाइलों में दबी पड़ी है। गत वर्ष अक्तूबर माह में बनी इस योजना के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों की छात्राओं को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाना था। अफसोस कि अब तक एक भी कैंप नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन


बलात्कार, छेड़छाड़ और यौन अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली कांड के बाद तो पूरे देश में गुबार है। दरिंदों से निपटने को जूडो-कराटे और ताईक्वांडो की ट्रेनिंग लेने की सीख दी जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के अक्तूबर माह में ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत ऐसी योजना बनी थी जिसमें उच्च प्राथमिक स्कूलों की बच्चियों को जूडो-कराटे और ताईक्वांडो में ट्रेंड करना था। इसके लिए आगरा में छह समेत पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों के लिए किट सहित अन्य सुविधाओं के लिए प्रति सेंटर 60 हजार रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई। कैंप बीते साल अक्टूबर से मार्च तक संचालित होने थे। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से योजना धरातलीय रूप नहीं ले सकी।

हालत यह है कि मार्च का महीना गुजरने को है और एक भी स्थान पर कैंप नहीं लग सके। इस संबंध में जब बीएसए देवेंद्र प्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने बोर्ड परीक्षा में व्यस्त होने की बात कही। साथ ही ऐसी किसी योजना की जानकारी से इनकार किया।

शहर             सेंटर         आवंटित धनराशि(लाखों में)
आगरा             छह                3.600
अलीगढ़           सात               4.200
फीरोजाबाद          नौ                5.400
इटावा              तीन                1.800
एटा                आठ                4.800
हाथरस            आठ                4.800
मैनपुरी             पांच                 3.000

मथुरा              पांच                  3.000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed