फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   after muzaffarnagar riot

दंगा: बर्बादी तक नहीं पहुंच रहे ‘सरकारी कदम’

Thu, 19 Sep 2013 01:42 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 Sep 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
after muzaffarnagar riot

मुजफ्फरनगर हिंसा की आंधी में उजड़ गए खेत-खलियानों से अभी तक प्रशासन अनभिज्ञ है। सरकारी कदम बर्बादी का मंजर देखने के लिए किसानों तक नहीं पहुंच सके। बेबसी के आंसू रो रहे किसानों की सुध लेने वाला भी कोई नहीं है।

विज्ञापन


सात सितंबर की रात से शुरू हुई हिंसा में कितनी जानें गईं, कितना नुकसान हुआ और कितने घायल हुए, इसका प्रशासन के पास सही आंकड़ा नहीं है। अभी भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां प्रशासन की नजरें नहीं पड़ी हैं।
विज्ञापन


उन्मादियों ने जनहानि के अलावा फसलों, खेत-खलियान, कृषि संसाधनों को भी निशाना बनाया।
दंगे से घर में दुबके लोगों को माहौल सुधरने के बाद ही अपने नुकसान का पता चला। पुलिस और प्रशासन को सूचना भी दी गई, लेकिन किसी ने मौका-मुआयना तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना में कई लोगों की गन्ने की फसल को आग के हवाले कर दिया गया, बिटौड़े जला दिए गए। फुगाना में ट्यूबवेल नष्ट कर दिए गए। न्याजूपुरा में फसलें उजाड़ दी गईं।

तोड़ दिए गए सबमर्शिबल
फुगाना में आठ किसानों के सबमर्शिबल ट्यूबवेल नष्ट कर दिए गए। किसान चंद्रवीर, कृष्णपाल, धारा, हरपाल, चरणसिंह, अकल सिंह, ओमपाल और राजेंद्र को करीब 25 लाख की चपत लगी है। जिनका आरोप है कि सूचना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी उनके यहां नहीं पहुंचे।


लगा दी गई आग
दंगाइयों ने बुढ़ाना के तहसील परिसर के पीछे के खेतों को आग के हवाले कर दिया। लक्ष्मीचंद, आत्माराम सैनी, नरेश त्यागी, जनेश्वर सैनी और प्रमोद सैनी की गन्ने की फसल को आग लगा दी गई। मौके से मिट्टी के तेल की बोतलें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed