{"_id":"40e0790e0dedb30bfd24d8f162f6ade0","slug":"after-making-wife-pregnent-husband-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शादी कर किया गर्भवती, फिर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शादी कर किया गर्भवती, फिर छोड़कर भागा
नोएडा/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में घर में केबल कनेक्शन लगाने आए युवक से युवती का मेल-मिलाप इतना बढ़ा कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। चार माह बाद पति गर्भवती पत्नी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
अब पीड़िता शिकायत लेकर थाने के चक्कर काट रही है। उसका आरोप है कि थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामला थाना सेक्टर 20 क्षेत्र का है।
मूलरूप से कोलकाता निवासी 22 वर्षीय पीड़िता निठारी में किराये पर भाई के साथ रहती है। पति हाथरस का रहने वाला है।
पीड़िता का कहना है कि वह दूसरी शादी करने वाला है। इस संबंध में थाना सेक्टर 20 प्रभारी रीता यादव का कहना है कि मामले की शिकायत लेकर पीड़िता आई थी। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन