फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   abhinav rajan srivastava tops in uppcs 2012 examination

PCS 2012: अभिनव रंजन ने किया टॉप

Tue, 04 Mar 2014 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 04 Mar 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
abhinav rajan srivastava tops in uppcs 2012 examination

संगमनगरी के अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने पीसीएस-2012 परीक्षा में टॉप किया। मात्र 23 साल की उम्र में उन्होंने पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार देर शाम अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इलाहाबाद में ही रहकर पढ़ाई करने वाले आयुष चौधरी दूसरे तथा सिद्धार्थनगर के दिनेश तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में दीपाली कौशिक टॉपर हैं। मुख्य सूची में उन्हें आठवीं रैंक मिली। एसडीएम बनने वालों की सूची में इलाहाबाद के कई अभ्यर्थियों का नाम शामिल है।
विज्ञापन


टॉपर अभिनव मूल रूप से आजमगढ़ के बयासी गांव के रहने वाले हैं। संख्या की नजर से देखें तो इलाहाबाद के अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट पूर्व के वर्षों की तरह उत्साहजनक नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इसके लिए 10 से 28 फरवरी के बीच इंटरव्यू आयोजित किया था। इंटरव्यू के बाद मात्र तीन दिन में आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया। साक्षात्कार में कुल 976 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत कुल 20 कैडर के लिए 345 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सब रजिस्ट्रार के लिए 11, जिला गन्ना अधिकारी के लिए नौ, वर्क ऑफिसर प्लानिंग के लिए छह, एसडीएम के 32, बीडीओ के 56, एग्जीक्युटिव ऑफिसर के 11, सांख्यिकी अधिकारी के दो, डिप्टी एसपी के 34, उद्यान अधिकारी ग्रेड-2 के एक, ग्रेड-1 के चार, सीटीओ के 32, डीपीओ के नौ, टीओ के 19, एनटी के 32, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 18, एएओ के आठ, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के दो, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के सात, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर के चार तथा वरिष्ठ प्रवक्ता के लिए 48 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।


वेद प्रकाश मिश्रा चौथे तथा श्वेतांक पांडेय पांचवें स्थान पर हैं। सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि परिणाम से संबंधित प्राप्तांक, श्रेणी और पदवार कटऑफ जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed