{"_id":"188d5ad0d500a4c734b67d421ea55106","slug":"aap-candidate-hardev-singh-challenging-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के खिलाफ हरदेव ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के खिलाफ हरदेव ने ठोंकी ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबल का मुकाबला जनबल से किया लाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैनपुरी को सभी राजनीतिक दलों ने छला है। विकास के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। सपा शासन में गुंडागर्दी चरम पर हो जाती है।
हरदेव सिंह ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र से ताल ठोंकी है।
हरदेव सिंह ने कहा कि विकल्प नहीं होने के कारण जनता को मजबूरी में ही गलत लोगों में से किसी को चुनना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस बार जनता को विकल्प दिया है। भ्रष्टाचार और महंगाई से लड़ने के लिए पार्टी ने स्वच्छ छवि के प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। आप जनता की हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने यह साबित कर दिया कि धनबल का मुकाबला जनबल से किया जा सकता है। पार्टी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर लोग अपने आप पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन