{"_id":"6d15bda2-dee6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"a-special-home-for-retired-army-personals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के लिए बनाया गया खास 'घर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के लिए बनाया गया खास 'घर'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन भर मातृभूमि की रक्षा करने के बाद सेना से सेवानिवृत्त हुए सैन्य अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी और जवान या उनके दिवंगत होने के बाद उनकी पत्नियां अब पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी के कारण बेसहारा जीवन नहीं बिताएंगे।
विज्ञापन
हर दुख दूर करेगी सेना
सेना उनका हर स्तर पर ख्याल रखेगी। इन लोगों की सेवा के लिए राज्य सैनिक कल्याण निगम रायबरेली रोड पर जिस सूर्या ओल्ड एज होम का निर्माण कर रही थी, वह पूरा हो गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव करेंगे लोकार्पण
शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूर्या ओल्ड एज होम का लोकार्पण करेंगे। पूर्व सैनिकों, जेसीओ और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की देखभाल के लिए यह प्रदेश का पहला ओल्ड एज होम होगा, जिसका नियंत्रण सेना के हाथ में रहेगा। यहां पर घर जैसा माहौल देने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
घर में हैं 120 कमरे
मध्य कमान के सूत्रों के मुताबिक ओल्ड एज होम में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के लिए 20, जेसीओ के लिए 20 और पूर्व सैनिकों के लिए 80 कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा ओल्ड एज होम में चार डॉरमेट्री भी होगी।
मुहैया कराई जाएगी हर सुविधा
यहां उनके रहने के साथ खेलकूद, मनोरंजन, पुस्तकालय और हर समय चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए एक एमआई रूम भी होगा। इस ओल्ड एज होम में रहने की शर्तों और उसके लिए एक किफायती दर का निर्धारण सैन्य प्रशासन करेगा।
ओल्ड एज होम के रखरखाव के लिए पूर्व सैनिकों की एक समिति भी बना ली गई है, जो इसके पूरे प्रशासन को देखेगी और व्यवस्था संभालेगी।