{"_id":"a8d7065f8caf930349f0ba4e062eabe3","slug":"a-small-mistake-can-make-you-pay-for-a-big-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छोटी सी गलती से भर्ती के लिए हो सकते हैं अयोग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छोटी सी गलती से भर्ती के लिए हो सकते हैं अयोग्य
योगेश्वर/गोरखपुर
Updated Mon, 19 Aug 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
मॉडल और फिल्म अभिनेताओं की तरह शरीर पर टैटू बनवाने वाले सेना में भर्ती नहीं हो सकते। उत्तरप्रदेश में गोरखपुर के रजही कैंप में चल रही भर्ती में शामिल होने आए ऐसे 12 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
सेना में अनुशासन बना रहे इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। शरीर में निर्धारित स्थान पर केवल दो जगहों पर अगर टैटू है तो भर्ती होने में कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि सेना भर्ती में पहली बार ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
शनिवार 17 अगस्त से गोरखपुर आरपीएफ रजही कैंप में सेना की भर्ती शुरू हुई। लंबाई, दौड़, लंबी कूद आदि के साथ ही एक और जांच की जा रही है।
शनिवार को सात और रविवार को पांच अभ्यर्थियों को दौड़ से पहले कोहनी से ऊपर टैटू होने के कारण बाहर कर दिया गया। पूरे देश में सेना की भर्ती में नियम है कि अगर कोई अभ्यर्थी कोहनी से ऊपर टैटू बनवाता है तो वह सेना में भर्ती नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
सिर्फ हथेली के पीछे की तरफ या कलाई और कोहनी के अंदर की तरफ टैटू होने पर ही भर्ती में शामिल हो सकते है। भर्ती निदेशक कर्नल एस पवन कुमार ने बताया कि सेना में अनुशासन बना रहे इसलिए भर्ती के समय इस बात का भी ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि पूरे देश में सेना की भर्ती में यह नियम को लागू हो चुका है।