फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   A initiative ?for muzaffarnagar riot victim

दंगा पीड़ित को बसाने के लिए ग्रामीणों की अनूठी पहल

Wed, 08 Jan 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना Updated Wed, 08 Jan 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
A initiative ?for muzaffarnagar riot victim
क्षेत्रीय जाटों और मुसलमानों में सौहार्द पैदा करने के लिए मंगलवार को स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में गांव करौंदा महाजन में लोई और फुगाना के दोनों समुदायों के ग्रामीणों की पंचायत हुई।
विज्ञापन


पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फुगाना के मुसलमान भाइयों को गांव में लाकर बसाने का प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर मुस्लिम नेताओं ने आश्वासन दिया कि बेकसूर लोगों की फर्जी नामजदगी से नाम निकलवाए जाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र में हुए दंगे के बाद से जाट और मुसलमानों के बीच की खाई को पाटने के लिए एसडीएम मुनीश कुमार शर्मा ने भी एक माह पूर्व तहसील में लोई और फुगाना के ग्रामीणों की पंचायत बुलाकर सौहार्द कायम करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता रामकुमार सहरावत ने भी अक्तूबर में ग्राम करौंदा महाजन में दोनों समुदायों के ग्रामीणों की पंचायत कर सौहार्द बनाने की पहल की थी। क्षेत्र में सौहार्द पैदा करने के लिए मंत्री वीरेंद्र सिंह भी काफी प्रयासरत रहे।

सहरावत ने कहा कि बेकसूर लोगों की नामजदगी के कारण माहौल को सुधारने में पूरी तरह सफलता नहीं मिल पा रही है। इस कार्य के लिए हिंदू और मुसलमान दोनों समुदायों के लोगों को पहल करनी पडे़गी।


पंचायत के बीच पहुंचे मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों समुदायों के लोगों का सच्चाई पर आना पडे़गा। तभी पूरी तरह से सौहार्द कायम होगा।

भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा कि हिंदू भाइयों को उनके गांवों में रहने वाले मुसलमान भाइयों को अपना छोटा भाई मानना चाहिए। यह कदम दोनों समुदायों के बीच शांति की पहल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed