फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   body of one of five girl child recovered, Varanasi NDRF team doing research

चंदौली नाव हादसाः पांच लोगों में से एक बालिका का शव बरामद, वाराणसी एनडीआरएफ की टीम कर रही खोजबीन

Sun, 01 Mar 2020 10:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
body of one of five girl child recovered, Varanasi NDRF team doing research
खोजबीन करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव के पास शनिवार देर शाम ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। ज्यादातर ने तैरकर जान बचाई और कुछ को नदी किनारे मौजूद लोगों ने बचा लिया। पांच लोग लापता हैं जिनमें एक बच्ची, दो किशोरी और दो महिलाएं शामिल हैं। रविवार सुबह तक पांच लोगों में से एक बालिका का शव और नाव को मल्लाहों और ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। वाराणसी और गोरखपुर की एनडीआरएफ की टीम कर रही खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गोताखोरों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी। क्षेत्र के महुंजी, वीरासराय, मुरलीपुर गांव के मजदूर गाजीपुर जिले में गंगा पार नाव से मजदूरी करने के लिए जाते हैं। दिन भर काम करके सभी नाव से ही लौट आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की शाम 30 मजदूर खेत से आलू की खोदाई करने और अन्य दूसरे काम करके नाव से लौट रहे थे। गाजीपुर का नाविक था। नाव घाट से कुछ ही दूर थी कि अचानक बीच में से फट गई और डूब गई। नाव में पानी भरते ही लोग नदी में कूदने लगे और किनारे की ओर तैर कर बाहर आने लगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed