{"_id":"124-64393","slug":"Lucknow-64393-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगूर बना स्कूल का चौकीदार, पगार 9 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगूर बना स्कूल का चौकीदार, पगार 9 हजार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के बच्चों को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए लंगूर को चौकीदारी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
इस लंगूर को पगार के रूप में 9 हजार रुपये मिलेगा। बताया जाता है कि करीब 50-60 बंदरों का दल स्कूल में जब तब आ धमकता था लेकिन लंगूर के आने के बाद से बंदरों का दल वहां से दूर ही रहता है।
वहीं, केवीएस लखनऊ रीजन कैंपस और यहां रिहाइशी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी बंदरों के आतंक से निजात मिल गई है। दूसरी ओर चौकीदारी कर रहा लंगूर काफी दोस्ताना है और हाथ बढ़ाने पर गर्मजोशी से हाथ भी मिलाता है।
विज्ञापन
स्कूल के वाइस प्रिंसिपल एके भाटिया ने बताया कि लंगूर को करीब एक महीने पहले चौकीदारी पर लगाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि स्कूल के साढ़े तीन हजार बच्चों की सुरक्षा का सवाल था।
विज्ञापन
कैंपस में बंदरों की टोलियों की धमा- चौकड़ी मचाने की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ गई थीं और स्कूल के पास इन्हें भगाने का कोई और विकल्प नहीं था। माना जाता है कि लंगूर को लाकर बंदरों की धमा-चौकड़ी से बचा जा सकता है।