{"_id":"124-64173","slug":"Lucknow-64173-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज : भोर से खुलेंगे बाबा के पट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज : भोर से खुलेंगे बाबा के पट
Lucknow
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सावन के पहले सोमवार को बम भोले के गगनभेदी जयकारों के बीच भक्त भोर से ही शिवालयों में बाबा की पूजा-अर्चना को उमड़ेंगे। बाबा को फल, पुष्प, बिल्वपत्र, गंगाजल, शहद, घृत, दूध, मिष्ठान्न, भांग, धतूरा अर्पण कर उनसे मनोकामनाएं मांगेंगे। मंदिरों और शिवालयों के कपाट भोर से ही श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। शहर के प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर, कल्याण गिरि, बुद्धेश्वर महादेव सहित तमाम शिवालयों में सुबह से ही भक्त भोले भंडारी की पूजा-अर्चना को जुटेंगे। कहीं, रुद्राभिषेक होंगे तो कहीं फूलों का विशेष शृंगार। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होगी, जिसे प्रोजेक्टर पर लाइव देखी जा सकेगी। इसके लिए रविवार देर रात तक मंदिरों में तैयारियां चलती रही। साथ ही मंदिरों के बाहर मेले सी रौनक रहेगी। मंदिरों में आने वाले भक्तों को मुफ्त गंगाजल और बिल्वपत्र, पुष्पा भी बांटने की तैयारी है।
उज्जैन की भस्म आरती होगी खास
राजेंद्रनगर द्वितीय मार्ग स्थित महाशिव मंदिर में भोर पौने चार बजे से रात 9 बजे तक अलग-अलग समय पर रुद्राभिषेक समेत पांच बड़े धार्मिक आयोजन होंगे। सोमवार की भोर से पहले आधे घंटे तक चलने वाली भस्म आरती से दिन की शुरुआत होगी। भोले बाबा को उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर सजाया जाएगा। रुद्राभिषेक का क्रम रात तक चलेगा। रात को मंगल शयन आरती भी खास रहेगी।
मनकामेश्वर के भोर से खुलेंगे कपाट
नगर के प्राचीन शिवालय डालीगंज स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हर बार की तरह ही भोर से अभिषेक के लिए पट खुलेंगे और रुद्राभिषेक शृंगार दिन भर चलते रहेंगे। महिला पुरुषों की कतारें अलग से लगेंगी। मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर शाम की महाआरती भक्त प्रोजेक्टर पर देख सकेंगे। भक्त भजन संध्या करेंगे।
विज्ञापन
कोनेश्वर में शाम को होगा पाठ
चौक के कोनेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर दर्शनों के लिए कपाट भोर से ही खुलेंगे। दिन भर भक्तों की अलग-अलग कतारें दर्शनों को लगेंगी। मंदिर में दिन भर रुद्राभिषेक शृंगार होंगे। दिन भर पूजन अभिषेक के बाद शाम से रात तक विजय प्रदोष मंडल के दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण पाठ करेंगे। इस दौरान मुख्य शिवालय का पुष्पों से भव्य शृंगार देखने लायक रहेगा।
कल्याणगिरि में रुद्राभिषेक और शृंगार
ठाकुरगंज स्थित प्राचीन कल्याणगिरि मंदिर में भी भोर से ही कपाट खुलेंगे। यहां दिन भर भक्त मुख्य शिवालय समेत अन्य शिवालयों में रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद शाम को मंदिर परिसर का भव्य शृंगार किया जाएगा। महाआरती के बीच भक्त भजन संध्या करेंगे। प्रसाद बंटेगा।
पूजन विधि
डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत ने बताया कि सुबह भोले के पूजन के लिए भगवान को फल, पुष्प, काले तिल, बिल्व पत्र, गंगाजल, शहद, घृत, गौ दुग्ध, दधि, शर्करा, वस्त्र, मिष्ठान्न, मौसम फल, भांग, धतूरा, ईख रस, ईख अर्पण कर पंचाक्षर जप से आराधना करनी चाहिए। बाद में घृत और कपूर से आरती उतारनी चाहिये।
हल्दी से करें अभिषेक, मिटेंगे पति-पत्नी के क्लेश
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि हल्दी से भगवान भोले का अभिषेक किया जाए तो पति-पत्नी के बीच आपसी क्लेश दूर होता है। दोनों के बीच मोहन भाव बढ़ेगा। इसके अलावा वाहन सुख के लिए शिव लिंग को गुलाब के फूलों से ढक कर पूजन करें। संतान सुख के लिए शिवजी को धतूरा चढ़ाए। आरोग्यता के लिए कुशा से पूजन करें। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए शर्करा या ईख रस से पूजन करें। अभीष्ट सिद्धि के लिए शहद से पूजन फलदायी रहेगा। वहीं, समस्त सुख प्राप्ति के लिए गौ दुग्ध से पूजन करें।
राशि के अनुसार शिव पूजा
मेष : सुबह लाल रंग के कपड़े धारण कर लाल पुष्प और काले तिल के साथ पूजन करें।
वृष : अभिजित मुहूर्त में (सुबह 11:30 से 12:30 बजे) पूजन विशेष फलदायी।
मिथुन : दोपहर से पहले रंग-बिरंगे वस्त्रों को धारण कर पूजन करें।
कर्क : सफेद पुष्प, सफेद कपड़े धारण कर सफेद मिष्ठान्न और दूध के साथ पूजन करें।
सिंह : गुड़ या ईख रस से सुबह पूजन करें। उदर विकार से मुक्ति मिलेगी। एकादश की संख्या में फल अर्पित करें।
कन्या : रंगीन कपड़े धारण कर दूर्वा, घृत-तेल दीपक और तिल से पूजन करें। शनि की साढ़े साती से राहत मिलेगी।
तुला : भोले बाबा की गुलाबी कपड़े पहनकर गुलाब के फूलों से पूजा करें। दांपत्य जीवन सुखमयी होगा।
वृश्चिक : दूर्वा के साथ हरित रंग के कपड़ों से पूजन करें, जिससे राहु का प्रभाव कम होगा। दही-बड़े का भोग श्रेष्ठ रहेगा।
धनु : पीत वस्त्रों के साथ पीत फल, पुष्पों से पूजन करें।
मकर और कुंभ : नीले-हरे वस्त्रों को धारण कर शिव का पूजन करें। तिल से पूजन बहुत ही लाभकारी।
मीन : पीले रंग के वस्त्रों में प्रात: 4 से मध्यरात्रि तक पूजन कर फल चढ़ाएं।