{"_id":"124-64163","slug":"Lucknow-64163-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी भर्ती थी, मां को पीट कर वार्ड से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी भर्ती थी, मां को पीट कर वार्ड से भगाया
Lucknow
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक बार फिर डॉक्टर की संवेदनहीनता सामने आई। इस बार तो हद कर दी एक महिला डॉक्टर ने। डॉक्टर ने न केवल पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती बच्ची की मां को पीटा बल्कि उन्हें भगा दिया। डिस्चार्ज के कागज भी नहीं दिए। मां-बाप जैसे-तैसे बच्ची को लेकर सिविल अस्तपाल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में उन्हें डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। काफी देर बाद मीडिया के हस्तक्षेप पर बच्ची को भर्ती किया गया।
केजीएमयू के डॉक्टर संवेदनहीन और बेखौफ होते जा रहे हैं। मरीजों को इलाज देने में आनाकानी करने के साथ ही डॉक्टर तीमारदारों के साथ मारपीट पर उतारू हैं। अमेठी जिले के सुल्तानपुर के बहेंगी गांव की रहने वाली रजनी अपनी एक साल की बेटी राशि को पेट में दिक्कत के चलते बुधवार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के लिए लाई थी। वहां से बृहस्पतिवार को उसे पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसे बताया गया कि बच्ची की आंतें फंस गई हैं, इसलिए सर्जरी करनी पड़ेगी। परिवारीजन ने डॉक्टर की सलाह मानी और ऑपरेशन केलिए खून भी जमा करा दिया। ऑपरेशन से पहले बच्ची को खून भी चढ़ा दिया गया। इसके बाद बचे हुए खून को निकालकर वापस रख दिया। रजनी ने बताया कि रविवार सुबह वार्ड में आई महिला डॉक्टर ने बिना किसी बात के उसे दो-तीन तमाचे मारकर बाहर कर दिया। यही नहीं डॉक्टर ने रजनी से एक सादे कागज में अंगूठा भी लगवा लिया। बच्ची की मां उसके पिता संतोष कुमार और उसके मामा जीतबहादुर जब वार्ड में अपना सामान लेने गए तो डॉक्टर ने उसे वार्ड में घुसने नहीं दिया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिवारीजीन आनन-फानन में उसे हाथ और नाक में लगी ड्रिप के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले आए। लगभग 11 बजे घरवाले सिविल पहुंचे तो वहां तैनात ईएमओ डॉ. मनोज चौरसिया ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। डॉ. मनेाज चौरसिया बच्ची का इलाज करने की बजाए परिवार वालों पर केजीएमयू से भागने का आरोप लगा रहे थे। परिवारीजन कई घंटे तक बच्ची को लिए वहीं बैठे रहे लेकिन इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक भी बच्ची की हालत देखकर नहीं पसीजे। काफी देर बाद मीडिया के हस्तक्षेप से राशि को इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया।
मरीज की मौत पर हंगामा अस्पताल में तोड़फोड
लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र के कैंपबेल रोड स्थित लाइफकेयर हास्पिटल में एक मरीज की रविवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को फोन किया। इस बीच हमलावर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन शव देने के लिए 11 हजार रुपए की मांग कर रहा था कैंपवेल रोड स्थित एकतानगर में लाइफ केयर अस्पताल में गोपरामऊ के रहने वाले मोहनलाल रावत (63) को टाइफाइड, मलेरिया और एनिमिया की बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और डॉक्टरों ने उन्हे डिस्चार्ज कर दिया। शनिवार को फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई। बेटे विनोद ने पिता को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर अस्पताल के डॉ. अरूण मरीज का इलाज कर रहे थे। रविवार को मोहनलाल की हालत सामान्य थीे लेकिन दोपहर में तीन इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने लगी और शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और अस्पताल के रिसेप्शन, मेडिकल स्टोर, नर्स रूम में तोड़फोड़ की। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अस्पताल के डाक्टर ओपी सिंह और डॉ. अरूण परिजनों को शांत कराने लगे। इस पर दोेनों में झड़प हुई। अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद परिजन शव लेकर भाग निकले। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके रिपोर्ट दर्ज कर ली।