फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   laptop will destribute today

खत्म हुआ इंतजार, आज मिलेंगे लैपटॉप

Sat, 27 Jul 2013 01:31 PM IST
लखनऊ।
लखनऊ। Updated Sat, 27 Jul 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
laptop will destribute today
महीनों से लैपटॉप का इंतजार कर रहे लखनऊ के 19 हजार से ज्यादा छात्रों की
विज्ञापन
मुराद शनिवार को पूरी होगी। उन्हें सुबह 11 बजे से लैपटॉप बांटे जाएंगे।

दूसरे चरण के तहत लैपटॉप बांटने की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आईटी कॉलेज से करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ विश्वविद्यालय जाएंगे। दो कॉलेजों में प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य में कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर लैपटॉप बांटेगा।


आयोजन को कामयाब बनाने के लिए संबंधित कॉलेजों के साथ मिलकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। छात्र-छात्राओं को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में एसडीएम स्तर के एक अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन




सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम अनुराग यादव सहित जिला प्रशासन का पूरा अमला शुक्रवार देर शाम तक आईटी कॉलेज व लविवि में तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले लैपटॉप पर उनके नाम व कोड नंबर की स्लिप पहले ही लगाई जा चुकी है। ऐसी ही व्यवस्था अन्य कॉलेजों में भी कराई गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे राजधानी के 47 कॉलेजों के 19,183 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। लविवि सहित 16 कॉलेजों में लैपटॉप पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 500 और उससे ज्यादा है, इसलिए वहां विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। डीएम अनुराग यादव के मुताबिक संबंधित कॉलेजों में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिश्चियन और मुमताज में मंत्री बांटेंगे लैपटॉप
शहर के क्रिश्चियन पीजी कॉलेज और मुमताज पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार के मंत्री लैपटॉप बांटेंगे। शुक्रवार को तय हुए कार्यक्रम के मुताबिक क्रिश्चियन कॉलेज में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव प्रताप यादव जाएंगे तो मुमताज पीजी कॉलेज के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्र होंगे।

19,183 छात्रों को बांटे जाएंगे लैपटॉप
कॉलेज छात्र संख्या
लखनऊ विश्वविद्यालय 2590
आईटी कॉलेज 1061
जेएनपीजी कॉलेज 3262
एपी सेन गर्ल्स कॉलेज 643
अमीरुद्दौला इस्लामिया कॉलेज 753
बीएनएनवी पीजी कॉलेज 1597
डीएवी पीजी कॉलेज 826
कालीचरण कॉलेज 1027
खुनखुनजी गर्ल्स कॉलेज 479
कृष्णा देवी गर्ल्स कॉलेज 557
क्रिश्चियन कॉलेज 1521
महिला डिग्री कॉलेज 1498
मुमताज पीजी कॉलेज 826
नारी शिक्षा गर्ल्स कॉलेज 851
शशिभूषण गर्ल्स कॉलेज 569
विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज 1011
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed