फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   चोरी के जेवरात व रुपये समेत नौकरानी गिरफ्तार

चोरी के जेवरात व रुपये समेत नौकरानी गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में एलडीए पीआरओ के घर काम करने वाली युवती ने 70 हजार रुपये व 10 लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। इसके बाद भी लगातार काम करती रही। शुक्रवार को अलमारी खोलने पर रुपये व जेवरात गायब देख मालिक ने पूछताछ के पूछताछ करने पर आरोपी भाग निकली। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को नौकरानी को ढूंढ निकाला, उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। अलीगंज सेक्टर-ई निवासी रवि प्रकाश अवस्थी एलडीए में पीआरओ हैं। परिवार में पत्नी रेखा के साथ ही बेटा-बहू और उनकी तीन वर्षीय पोती है। बेटा रत्नेश निजी कंपनी में आईटी मैनेजर, जबकि बहू सुगंधी भी एक कंपनी में काम करती है। परिवार के तीनों लोगों के काम पर जाने के बाद रेखा और मासूम पोती के साथ घर पर अकेली रह जाती हैं। मां-बेटी के देखभाल और अन्य घरेलू काम के लिए रत्नेश ने एक माह पहले संडिला निवासी आरती राजपूत को काम पर रखा था। आरती की दादी कांती तीन वर्ष पहले रत्नेश के घर में काम करती थी, उसी ने आरती को काम पर रखाया था। रत्नेश के अनुसार करीब दस दिन पहले घर से एक चाबी का गुच्छा गायब हो गया था। जिसमें अलमारी की भी चाबी थी। परिवार के लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उधर, काम और अपने व्यवहार से परिवार का विश्वास जीत चुकी आरती ने मौका देखकर अलमारी के लॉकर में रखे रुपये व जेवर पार कर दिए। किसी को शक न हो इसके चलते सामान्य रुप में काम करती रही। इस बीच शुक्रवार को रत्नेश ने अलमारी खोली तो रुपये व जेवर गायब देख सकते में आ गए। शक होने पर आरती से पूछताछ की तो वह अंजान बन गई। इसके बाद मौका पाकर खिसक गई। नौकरानी को गायब देख परिवार का शक यकीन में बदल गया और पुलिस को मामले की जानकारी। तीन दिन तलाश के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से चोरी किए गए चार जोड़ी सोने के कडे़, दो हार, हीरे की छह अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, सोने की इयर रिंग समेत अन्य जेवरात व नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सत्यपाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर गीता द्विवेदी, आरक्षी विमला सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed