{"_id":"124-63549","slug":"Lucknow-63549-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदारों का चौपटिया उपकेंद्र पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदारों का चौपटिया उपकेंद्र पर हंगामा
Lucknow
Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे रोजेदारों ने चौपटिया उपकेंद्र पर शनिवार को हंगामा किया। वहीं अमीनाबाद उपकेंद्र के मशकगंज में शनिवार रात को एबीसी में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अतिरिक्त गोमतीनगर में ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण छह घंटे तक बत्ती गुल रही।
चौपटिया के अधिकतर इलाकों में सुबह बिजली चली गई जो दोपहर में कुछ समय के लिए आई। इसके बाद बिजली गई तो रोजेदार लामबंद होकर चौपटिया उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद जूनियर इंजीनियर ने बिजली चालू कराने का आश्वासन दिया तो रोजेदार वापस लौटे। इसी प्रकार बालागंज, अंबरगंज, मौअज्जमनगर, यासीनगंज, वजीरबाग आदि इलाके के रोजेदार भी बिजली संकट से परेशान है। पूर्वाह्न 11 बजे गोमतीनगर के विशाल खंड में ट्रांसफार्मर खराबी के कारण शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इंदिरानगर के सेक्टर 14 उपकेंद्र की बिजली 33 केवी लाइन का रखरखाव कार्य कराए जाने के कारण बंद रही। रामनगर, अलीगंज के चौधरीटोला, मशकगंज में बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
किसान यूनियन धरना खत्म
किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का गोसाईगंज उपकेंद्र पर शुक्रवार को शुरू हुआ बेमियादी धरना शनिवार को एक्सईएन से हुई वार्ता के बाद खत्म हो गया। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ एवं जेई को धरने पर बैठा लिया था। एक्सईएन ने 19 किसानोें को नए कनेक्शन जारी किए। वहीं अन्य किसानों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।