फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   घर से अगवा कर छात्रा से किया गैंगरेप

घर से अगवा कर छात्रा से किया गैंगरेप

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। तीन दबंग युवक माल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर परिवार के साथ सो रही इंटरमीडिएट की छात्रा को उठा ले गए। उनमें से एक ने छात्रा को करीब 15 किमी दूर अपने घर ले जाकर बंधक बनाया। वहां तीनों युवकों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। रिश्तेदार की करतूत की भनक लगने पर युवती का पिता अपने सालों को लेकर मौके पर पहुंचा। वहां बेहोश मिली छात्रा को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एक दलित युवती बुधवार रात परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। गुरुवार सुबह युवती के लापता होने पर परिवार ने गांव में तलाश की। कुछ पता न लगने पर माल थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। युवती के पिता को शुक्रवार सुबह पता चला कि उसकी बेटी 15 किमी दूर बाजार गांव में एक रिश्तेदार के घर बंधक बनी है। इस पर वह अपने दो सालों को लेकर बाजार गांव में रिंकू रैदास के घर पहुंचा। वहां छात्रा अस्तव्यस्त हालत में बेहोश पड़ी थी। पिता रिश्तेदारों की मदद से उसे अस्पताल ले गया। इलाज के बाद होश आने पर युवती ने बताया कि रिंकू अपने साथी बबलू व जगदीशपुर निवासी नागेंद्र की मदद से उसे मुंह दबाकर उठा ले गया था। गांव के बाहर ले जाकर धमकाया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर बाजार गांव ले गया। वहां बंधक बनाकर तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोश छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ठाकुरगंज क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। वह चार दिन पहले अपने पैतृक घर आई थी। आरोपी रिंकू उसका दूर का रिश्तेदार है। दोनों की फोन पर बातचीत का भी पता चला है। परिवार के साथ सो रही छात्रा को मुंह दबाकर उठा ले जाना असंभव लग रहा है। पुलिस को शक है कि रिंकू ने छात्रा को बहाने से बुलाकर घर में बंधक बनाया। वहां रिंकू के साथ उसके साथियों ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed