{"_id":"124-63072","slug":"Lucknow-63072-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बंगलूरू से मेट्रो चलाना सीखेगा यूपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बंगलूरू से मेट्रो चलाना सीखेगा यूपी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ अधिकारी अभी चेन्नई ट्रिप पर गए थे ताकि वहां की तकनीक से अवगत हो सकें।
विज्ञापन
अब मेट्रो सेल की यही स्पेशल टीम बंगलूरू में है और वहां चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को समझने में लगी है।
टीम वहां पर दो दिन तक रहेगी और मेट्रो संचालन का अध्ययन करेगी।
टीम मेट्रो सेल के अध्यक्ष व सचिव आवास की अगुवाई में गई है। वहां से लौटने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
पढ़ें: मेट्रो के लिए पकड़ी 'चेन्नई एक्सप्रेस'
विज्ञापन
बंगलूरू जाने वाले टीम में स्पेशल सेल के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी राजीव अग्रवाल, एलडीए के नगर नियोजक रवि जैन व अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा शामिल हैं।
यह टीम वहां पर यह देखेगी कि मेट्रो संचालन के लिए वहां पर क्या-क्या किया गया। किस तरह से वित्तीय संशाधन जुटाए गए और उसके निर्माण के क्या कार्ययोजना अपनाई गई।
विज्ञापन
उसके बाद इसी आधार पर लखनऊ में क्या किया जा सकता है ताकि यहां पर भी मेट्रो योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।