{"_id":"124-62836","slug":"Lucknow-62836-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब साल में सब्सिडी वाले 26 छोटे सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अब साल में सब्सिडी वाले 26 छोटे सिलेंडर
Lucknow
Updated Fri, 12 Jul 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दूर किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों को भी पांच किलो वाले सब्सिडी व नॉन सब्सिडी श्रेणी के छोटे सिलेंडर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने गुरुवार को छोटे व्यवसायिक सिलेंडरों के साथ ही सब्सिडी व नॉन सब्सिडी श्रेणी के छोटे सिलेंडरों की कीमतों का ऐलान किया।
पांच किलोग्राम वाला छोटा सब्सिडी सिलेंडर 158 रुपया में, नॉन सब्सिडी छोटा सिलेंडर 322 रुपया में और व्यवसायिक छोटा सिलेंडर 430 रुपया में उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
सब्सिडीयुक्त सस्ती दर वाले छोटे सिलेंडरों की साल भर की संख्या का कोटा भी तय होगा। इसके तहत एक उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में सस्ती दर वाले 26 छोटे सिलेंडर घरेलू प्रयोग के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 27 वां सिलेंडर उपभोक्ता को नॉन सब्सिडी दर पर लेना पड़ेगा। नॉन सब्सिडी व व्यवसायिक श्रेणी के छोटे सिलेंडर के प्रयोग करने कोई भी पाबंदी नहीं होगी।
यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष डीपी सिंह ने गुरुवार को उन्होंने बताया कि घरेलू श्रेणी के छोटे गैस सिलेंडर का कनेक्शन सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास पहले से 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर का कनेक्शन नहीं होगा।
छोटे व्यवसायिक सिलेंडर का कनेक्शन जारी करने में फिलहाल कोई रोक नहीं होगी। घरेलू श्रेणी के छोटे सिलेंडर को पाने के लिए आवेदक को गैस एजेंसी पर अपने फोटो पहचान पत्र व एड्रेस प्रूफ के साथ लिखित आवेदन करना होगा।
पहला छोटा सिलेंडर जारी करते समय कस्टमर को कुछ अन्य मामूली शुल्क के साथ 350 रुपया का सिक्योरिटी डिपाजिट भी करना होगा। इसके बाद खाली हुए छोटे सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए किसी भी गैस एजेंसी से इनकी निर्धारित कीमत ली जाएगी।
छोटे घरेलू सिलेंडर का नया कनेक्शन लेते समय कस्टमर को अपने नाम पर पूर्व में घरेलू गैस का कोई कनेक्शन न होने का शपथ पत्र भी अनिवार्य रूप से देना होगा।
छोटा व्यवसायिक सिलेंडर लेने के लिए किए जाने वाले आवेदन में आईडी के साथ नगर निगम अथवा एफएसडीए द्वारा जारी खाद्य सामग्री तैयार करने के लाइसेंस की छाया प्रति लगाना जरूरी होगा। डीपी सिंह ने बताया कि छोटे सिलेंडरों के श्रेणीवार मूल्यों का निर्धारण हो गया है।
अब जल्दी गैस एजेंसियों पर इन कैटेगरी के सिलेंडर मिलने लगेंगे।