फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   सबस्टेशन ऑपरेटर को पीटा, मोबाइल लूटा

सबस्टेशन ऑपरेटर को पीटा, मोबाइल लूटा

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जबरिया बिजली चालू करने की मांग को लेकर कार सवार सात युवकों ने गुरुवार रात अंबेडकर उपकेंद्र के सबस्टेशन ऑपरेटर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक उपकेंद्र में तोड़फोड़ कर एसएसओ का मोबाइल व पर्स लूट कर भाग निकले। इस मामले में चोटिल एसएसओ ने एसडीओ के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आशियाना थाना क्षेत्र स्थित हरकंशगढ़ी में तार टूट जाने की वजह से रात 9 बजे से लाइट नहीं आ रही थी। टूटे तार को जोड़ने के लिए बिजली कर्मी खंभे पर चढ़े हुए थे। इसी बीच रात साढ़े दस बजे इलाके के सात युवक कार पर सवार होकर अंबेडकर पॉवर हाउस पहुंच गए और सबस्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) अमरेश मिश्रा से जबरन शट डाउन वापस लेने का दबाव बनाने लगे। एसएसओ ने बताया कि खंभे पर बिजली कर्मी चढ़े हैं इसलिए शट डाउन वापस नहीं लिया जा सकता है। इस पर युवक आग बबूला हो गए। युवकों ने अमरेश को लात घूंसों से पीट कर अधमरा कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने उपकेंद्र में जमकर तोड़फोड़ की व वहां रखा रजिस्टर, उसका मोबाइल फोन व पर्स लूट कर भाग गए। एसएसओ ने इसकी सूचना एसडीओ एके सिंह व जेई सतीश यादव को दी। बाद में चोटिल एसएसओ अमरेश ने एसडीओ व जेई के साथ थाने जाकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed