{"_id":"124-60744","slug":"Lucknow-60744-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के यात्रियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के यात्रियों का हंगामा
Lucknow
Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि उन्हें शुक्रवार की दोपहर एयर इंडिया के विमान से लखनऊ से मुंबई जाना था लेकिन विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह विमान लखनऊ से अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर सका। जब यात्रियों ने एयरलाइंस कर्मियों से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। लेकिन सकारात्मक कदम न उठाए जाने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमानों से मुंबई भेजा गया। वहीं दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण जेट, एयर इंडिया, इंडिगो के विमान लखनऊ में उतारे गए।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान संख्या एआई 626 लखनऊ में दोपहर 1 बजे आता है और दोपहर 1.40 पर मुंबई के लिए उड़ान भरता है। लेकिन शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। इससे पहले यात्रियों ने बोर्डिंग पास बनने के बाद भी विमान में न बैठाने का कारण एयरलाइंस कर्मियों से पूछा था लेकिन कोई उचित जवाब नहीं दिया गया। कई यात्रियों ने बताया कि उनकी मुंबई से गोवा व अन्य गंतव्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है। जब यात्रियों को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आखिरकार यात्रियों को अलग-अलग फ्लाइट से मुंबई भेजा गया। उधर दिल्ली में शाम को मौसम खराब होने के कारण लखनऊ में विमान के उतरने का सिलसिला चालू रहा। लखनऊ एयरपोर्ट से भी कई विमान लखनऊ से उड़ान नहीं भर सके। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मुताबिक मौसम साफ होने के बाद विमानों को भेजा जाएगा।