{"_id":"124-60338","slug":"Lucknow-60338-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहुओं को बिगाड़ के तुलसी बन गई बरगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहुओं को बिगाड़ के तुलसी बन गई बरगद
Lucknow
Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। 90 मिनट में 200 से ज्यादा जोक्स और चुटकुले। ठहाकों का एक ऐसा सफर जो शुरू तो हुआ रविवार की शाम गोमतीनगर के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह से और रुका दुनिया जहान की सैर करने के बाद रात को। कहकहों के दौर चलते गए और दर्शक लोटपोट होते गए। राह चलती बातों पर कॉमेडी निकाल कर टीवी पर हंसाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी टोली के साथ मंच पर उतरे। चुलबुली पत्नी के किरदार में सुमोना आई और रामू काका बनकर सदाबहार सुनील ग्रोवर आए। बातें शुरू हुई तो आवाज और अंदाज बदलते किरदारों में मल्लिका, शाहरुख, अमिताभ बच्चन, बाबा रामदेव, पंजाब पुलिस के हिट किरदार चुपके से मंच से दिल में उतरते गए। हंसी और ठहाकों की ये शाम टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने वाले ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ के प्रोमोशन शो में सजी। परिवार के साथ हॉल में पीछे और ऊपर तक खचाखच बैठे शहरवासियों ने लाइव कॉमेडी कंसर्ट का जमकर लुत्फ उठाया।
आशिकी के हिट नंबर्स पर जुनैद के गाने के बाद शुरू हुई ठहाकों की शाम का पहला नजराना लेकर खुद कपिल उतरे। खुद को मल्लिका से तुलना न करते हुए उन्होंने सबसे पहले तो आलसी इंडियन के उदाहरण वाला चुटकुला सुनाया, जहां उन्होंने फिरंगियों के इंग्लिश चैनल पार करने की शर्त की बजाय रुपये देकर उसे पार करने के नुस्खे पर तालियां लूटी। सजी-धजी सुमोना चक्रवर्ती आई तो दोनों के बीच शुरू हुआ हंसी-ठिठोली और कमेंट्स का दौर। टीवी पर अक्सर सुमोना की टांग खींचने वाले कपिल ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। गुरुद्वारे से बर्तन नहीं चुराए भगवान जी से सीधे मांग लाए... वाला कमेंट्स लोगों ने खूब सराहा। मंच पर रामू काका बनकर आए सुनील ग्रोवर ने बच्चा बड़ा होकर पापा बनेगा... समेत फायरब्रिगेड में नौकरी का इंटरव्यू देने आए धर्मेंद्र, शाहरुख, बिग बी और रेसलर खली की आवाज की मिमिक्री से धूम मचाई।
दूसरे हाफ में मंच पर आए कपिल ने सास-बहू सीरियल की तुलसी को घर बिगाड़ने वाली बताया। सुनाया कि पूरे देश को सास-बहू सीरियल वाली महंगी साड़ियों की लत लगाकर तुलसी खुद कैप्री में मुंबई में शॉपिंग मॉल में दिख जाती हैं। कपिल के कमेंट तुलसी अब खुद बरगद बन गई को महिलाओं ने काफी पसंद किया। कॉमेडी टीवी सीरियलों में अपने पसंदीदा किरदार लाला रोशनलाल और पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर शमसेर को जीने वाले कपिल ने यहां भी उन्हें मंच पर उतारा।
विज्ञापन
शीला जवान हुई मेरे लिए...
दर्शकों की फरमाइश पर कपिल ने यहां गजल गायक जगजीत सिंह, भजन गायक अनूप जलोटा और शास्त्रीय गायक पं. भीमसेन जोशी के अंदाज में नए हिट सुनाए, जिसमें मुन्नी बदनाम हुई तेरे लिए और शीला जवान हुई मेरे लिए... पर खूब तालियां बजीं। बीच-बीच में हॉल से उठते-बैठते दर्शकों पर सुनील ग्रोवर और कपिल ने खूब चुटकियां ली।