{"_id":"124-60077","slug":"Lucknow-60077-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतनगर में पाइपलाइन टूटी, पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतनगर में पाइपलाइन टूटी, पानी संकट
Lucknow
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। रिलायंस टेलीकॉम द्वारा केबिल बिछाने के लिए की जा रही रोड कटिंग से मुसीबत कम नहीं हो रही है। गुरुवार को सीतापुर रोड स्थित भरत नगर में रोड कटिंग से पेयजल पाइप टूट गई। जिससे इलाके में पेयजल संकट हो गया। इससे नाराज लोगों ने रोड कटिंग करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों और क्षेत्र में स्थित जलकल की टंकी पर तैनात कर्मचारियों का घेराव किया। जलकल कर्मचारियों के प्रति स्थानीय लोगों का आक्रोश तब भड़क गया जब उन्होंने पेयजल लाइन की मरम्मत में आनाकानी की। हंगामा-बवाल होने के बाद जब लोगों ने उनका घेराव किया तब उन्होंने पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। जिसके बाद स्थानीय लोगाें का गुस्सा शांत हुआ। इसके अलावा जानकीपुरम में हाल में बनी सड़क को भी रिलायंस के ठेकेदार ने खोद दिया। इसकी शिकायत जब लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से की तो उन्होंने मौके पर जाकर काम को रुकवाया।
उधर अलीगंज की एसबीआई कॉलोनी में दूषित पेयजल आपूर्र्ति को लेकर कॉलोनी की महिलाओं ने रामराम बैंक चौराहे के निकट जलकल के पम्पिंग स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनी में कई दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं सुधरी तो महिलाओं ने आक्रोश जाहिर किया। इंदिरा नगर में सेक्टर 14 स्थित शिवाजीपुरम में चार दिनों से पेयजल लाइन में लीकेज से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जलकल विभाग द्वारा पेयजल लाइन के लीकेज को ठीक न किए जाने कारण ह रोजना हजारों लीटर पेयजल भी बर्बाद हो रहा है। रास्त में पानी बहने सड़क भी खराब हो रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी भी हो रही है।