{"_id":"124-60070","slug":"Lucknow-60070-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से नाराज युवक ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से नाराज युवक ने लगाई फांसी
Lucknow
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। माल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह मां की डांट से नाराज मानसिक रूप से कमजोर युवक ने बाग में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, माल के सहजना निबारी निवासी वीरेंद्र कुमार (19) मानसिक रूप से कमजोर था। बृहस्पतिवार को उसकी मां ने वीरेंद्र को किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया और थोड़ी दूर पर स्थित आम के बाग में फांसी लगा ली। गांववालों ने घरवालों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भाई रामदास ने बताया कि पांच भाईयों में वह सबसे छोटा था। पिछले काफी समय से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन