फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   लेसा के ‘उगाही गैंग’ पर कार्रवाई करेंगे सीएम

लेसा के ‘उगाही गैंग’ पर कार्रवाई करेंगे सीएम

Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। उतरेठिया में रविवार को चायनीज बिजली मीटर बदलकर नए मीटर लगाने की आड़ में निजी कंपनी सीजीसी के रिवॉल्वरधारी सुपरवाइजर एवं कर्मियों द्वारा 300-300 रुपए की उगाही किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने खंडीय इंजीनियरों के संरक्षण में चले रहे ‘उगाही गैंग’ पर कार्रवाई करने के लिए लेसा के मुख्य अभियंता से चौबीस घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। ‘अमर उजाला’ ने 27 मई के अंक में ‘मीटर लगाने पर उगाही, तीन कर्मचारी बंधक’ शीर्षक से खबर छापकर उगाही का खुलासा किया था। मुख्यमंत्री ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अभियंता मयंक सिंघल को पंचम तल बुलाया। मुख्यमंत्री ने ओवर लोडिंग पर चर्चा करने के बाद उन्हें उगाही मामले में चौबीस घंटे में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता के आदेश का उल्लंघन ः मुख्य अभियंता ने पंचम तल से लौटकर अधिशासी अभियंता (परीक्षण) प्रभाकर को तत्काल उतरेठिया जाकर जांच करने का निर्देश दिया। सूत्रों की मानें तो शाम तक प्रभाकर मौके पर जांच करने नहीं गए। तब इस जांच की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता वीपी वर्मा को सौंपी गई। वर्मा के निर्देश पर रात 8:30 बजे वृंदावन खंड के एक्सईएन आरिफ टीम के साथ मौके पर जाकर पीड़ित उपभोक्ताओं से बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि जांच में उपभोक्ताओं से उगाही की पुष्टि हुई। उपभोक्ताओं के बयान को मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया। मुख्य अभियंता मंगलवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed