फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   दो बिजली उपकेेंद्र ठप : जानकीपुरम के लोगों ने इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र घेरा

दो बिजली उपकेेंद्र ठप : जानकीपुरम के लोगों ने इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र घेरा

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते 24 घंटे के भीतर दो 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र ठप हो गए। यह उपकेंद्र इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अमीनाबाद हैं। बिजली संकट से आक्रोशित हुए लोगों ने शनिवार आधी रात इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। लोगों व उपकेंद्र कर्मियों में कहासुनी भी हुई। वहीं, अमीनाबाद में बत्ती गुल होने के विरोध में लोगों ने रात को हंगामा किया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे खुर्रमनगर पारेषण उपकेंद्र से आने वाले भूमिगत 33 केवी केबल में फॉल्ट आ गया। इसके चलते इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र की बिजली बंद होने से जानकीपुरम कॉलोनी में अंधेरा पसर गया। सूचना के बाद रात 12 बजे अधिकारी रिंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया के पास केबल दुरुस्त कराने जुटे थे। इसी बीच 250 से अधिक लोगों ने इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र का घेराव किया। नाराज लोगों ने ऑपरेटर की मेज-कुर्सी और फोन तोड़ दिया और शिकायत पुस्तिका फाड़ दी। कर्मियों ने बताया कि इनमें अधिकतर शराब के नशे में थे, जिन्होंने उनके साथ अभद्र्रता भी की, लेकिन पुलिस बल के पहुंचते ही भाग गए। एक्सईएन एके जैसवार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे दूसरे केबल से उपकेंद्र की बिजली चालू कर राहत पहुंचाई गई।
विज्ञापन

रविवार शाम सात बजे नीबू पार्क पारेषण उपकेंद्र से आने वाली अमीनाबाद उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र के कुल 11 फीडरों के बंद होने के कारण अमीनाबाद बाजार, गणेशगंज, मौलवीगंज, पांडेयगंज, मशकगंज, लाटूश रोड, कैसरबाग, नजीराबाद, ख्यालीगंज, फतेहगंज, रस्सीबटान आदि इलाकों में अंधेरा हो गया। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। नाराज लोगों ने हंगामा किया लेकिन, बिजली चालू करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए लेकिन, रात नौ बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। इसके अलावा बालाघाट उपकेंद्र के इलाकों में सुबह से रात बिजली की कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटौंजा में ट्रांसफॉर्मर जला
नगर पंचायत इटौंजा के रामलीला मैदान स्थित 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शनिवार रात आठ बजे फुंकने से रविवार पूरे दिन भी बिजली गुल रही। पावर स्टेशन इटौंजा के जेई मंगल प्रसाद का दावा था कि देर रात तक नया नया ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा। वहीं, बीकेटी, इटौंजा व बौरुमऊ से जुडे़ गांवों व कस्बों में रविवार सुबह से शाम तक घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed