Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज से

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज से

Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग पांच लाख अभ्यर्थी रविवार को अपनी तैयारी का दम दिखाएंगे। प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रदेश के 950 केंद्रों पर होगी। जबकि राजधानी में ग्रुप ए की परीक्षा 33 केंद्रों पर होगी जिसके लिए यहां 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आयोजकों की नजर परीक्षा में सॉल्वरों का खेल रोकने पर खास तौर से है। इसके लिए उन अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर चिह्नित किया गया है जिन्होंने दो फॉर्म भरे हैं। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को होगी। रविवार को पहले दिन ग्रुप ए, बी एवं एच की सीटों में एडमिशन की चाह रखने वाले परीक्षा का हिस्सा बनेंगे। इनके लिए प्रदेश के 58 से अधिक जिलों में 950 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बी व एच ग्रुप के अभ्यर्थियों की भी परीक्षा रविवार को होगी। ग्रुप ए जहां इंजीनियरिंग डिप्लोमा से संबंधित है वहीं ग्रुप बी एग्रीकल्चर एवं ग्रुप एच होटल मैनजमेंट के पाठ्यक्रमों से संबंधित है। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल अधिकारियों को तैनात किया गया है जबकि हर केंद्र पर उड़ाका दल का एक सदस्य मौजूद रहेगा। साथ ही 85 पर्यवेक्षक भी परीक्षा पर विशेष नजर रखेंगे। तीन वर्ष पूर्व पॉलीटेक्निक में हुए फर्र्जी अभ्यर्थियों के प्रवेश के चलते आयोजक इस बार पहले से ही चौकन्ने हैं। इस बार उन अभ्यर्थियों पर आयोजकों की खास तौर पर नजर है जिन्होंने दो फॉर्म भरे हैं। इनकी संख्या 300 से अधिक है। ऐसे अभ्यर्थियों की अलग से सूची बनाई गई है। इन पर खास ध्यान दिया जाएगा। इनके केंद्र से लेकर कक्ष संख्या तक का ब्योरा तैयार किया गया है। सचिव योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी परीक्षा की निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 538 अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्होंने दूसरे के फॉर्म को कलर स्कैन करा भरकर जमा कर दिया था। बारकोड के जरिए यह चालाकी पकड़ी गई। इन अभ्यर्थियों को एसएमएस एवं फोन के जरिए सूचित करके शुल्क जमा करने एवं नया फार्म भरने को कहा गया था। 70 से अधिक ने यह प्रक्रिया पूरी की है। बाकी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। कानपुर, सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिलों में ऐसे अभ्यर्थी अधिक थे।
विज्ञापन


न भूलें फोटो ः ऐसे अभ्यर्थी जिनके प्रवेश पत्र डाक से नहीं पहुंच पाए हैं और उन्होंने अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया है, वह परीक्षा सेंटर पर अपने साथ दो फोटो ले जाना न भूले। फोटो अभ्यर्थी द्वारा स्वहस्ताक्षरित होगी। परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचना बेहतर होगा क्योंकि इससे सेंटर पर अपनी सीटिंग पोजीशन ढूंढ़ने में आसानी होगी। परीक्षा के पूर्व पेपर बुकलेट के निर्देशों को जरूर पढ़ें और साथ ही एक बार सरसरी तौर पर पूरा पेपर देख लें कि कहीं सवालों के क्रम या अन्य किसी तरह की पेपर में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेशपत्र की प्रति इंटरनेट से डाउनलोड किया है उनका प्रवेशपत्र नि:शुल्क बनेगा जबकि जो सेंटर पर डुप्लीकेट प्रवेशपत्र बनवाएंगे उन्हें पांच रुपए शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


लखनऊ में कुल केंद्र : 33
परीक्षार्थी : ग्रुप ए : 18319
प्रथम पाली : 8 से 11 बजे
द्वितीय पाली : 2.30 से 5.30 बजे

प्रदेश में कुल केंद्र : 950
परीक्षार्थी : 5.00 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed