फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   डग्गामार वॉल्वो संचालक ने यात्रियों को ठगा

डग्गामार वॉल्वो संचालक ने यात्रियों को ठगा

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ और दिल्ली के बीच अवैध रूप से सवारी ढोने वाली डग्गामार वॉल्वो के यात्रियों ने शनिवार रात को ठगे जाने पर हंगामा किया। इन यात्रियों ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर को सूचना दी, लेकिन किसी सिपाही ने मदद नहीं की। ठगी का शिकार हुए यात्री नितिन सिंह ने बताया कि 75 से अधिक यात्रियों ने वॉल्वो का टिकट ऑनलाइन बुक कराया। यात्रियों से दिल्ली तक का 1300 रुपये का किराया वसूला गया। टिकट पर दर्ज समय के अनुसार शाम 7 बजे जब कानपुर रोड स्थित फीनिक्स मॉल के निकट वॉल्वो नहीं पहुंची तो यात्रियों ने ड्राइवर के मोबाइल पर कॉल की तो चला कि वह आधी रात को आएगा। जबकि टिकट पर वॉल्वो की रवानगी का वक्त 7 बजे दर्शाया गया था। इस पर यात्रियों ने उसी कंपनी की अन्य वॉल्वो के पास पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर लखनऊ से अवैध रूप से सवारियों को बैठाया रहा था। यात्रियोें ने बताया कि एक ही कंपनी की चार वॉल्वो लंबे अरसे से पुलिस संरक्षण में लखनऊ और दिल्ली के बीच यात्रियोें को ढोने का कार्य किया जा रहा है। ऐसी वॉल्वो के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग की जा रही है। हंगामा अधिक बढ़ा तो ड्राइवर ने यात्रियों को किराया वापस करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो पता कि उनको ऐसी डग्गामार वॉल्वो के संचालन की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed