फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   युवती से अभद्रता के बाद दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

युवती से अभद्रता के बाद दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में बृहस्पतिवार शाम एक युवती से अभद्रता को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कर जाम कर दी और नारेबाजी शुरू हो गई। भीड़ ने हवा में फायरिंग भी की। इससे पहले कि मामला और बिगड़ता, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, पीएसी और आरएएफ भी पहुंच गई। किसी तरह दोनों पक्षों का समझाबुझाकर शांत कराया गया। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी पश्चिम अजय मिश्र के अनुसार अमीनाबाद पॉवर हाउस के पास गोलागंज बारूदखाना निवासी मो. इरशाद व मो रेहान बृहस्पतिवार की साप्ताहिक बाजार में कपड़े की दुकान लगाते हैं। उसी के पास खटिकाना मौलवीगंज निवासी गोलू सोनकर भी पर्स का ठेला लगाता है। बताया जा रहा कि शाम को लगभग 4:30 बजे शमीम की दुकान पर एक लड़की कपड़े खरीद रही थी। इरशाद ने युवती से कुछ छेड़खानी कर दी। वहां खड़े गोलू से ये देखा नहीं गया और उसने इरशाद को इसके लिए टोक दिया। इससे इरफान और रेहान नाराज हो गए। दोनों पक्षों में इसको लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गोलू अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर आया और इरशाद-रेहान की पिटाई कर भाग निकले। इसकी सूचना इरशाद के साथियों को हुई तो वो खटिकाना पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद दूसरा पक्ष भी सड़क पर आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने डट गए लेकिन बवाल की सूचना मिलने पर वहां तुरंत पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को डंडा फटकार कर भगा दिया। कुछ देर बाद एक समुदाय के कुछ लोग वहां पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौलवीगंज रोड जाम कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान हवा में फायरिंग भी की गई। इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज, नाका पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को भी बुला लिया गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस ने फायरिंग होने से इंकार किया है। अमीनाबाद पुलिस के अनुसार देर रात मो इरशाद की तहरीर पर गोलू और उसके साथी बंटी समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गोलू व बंटी को हिरासत में लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed