{"_id":"124-54717","slug":"Lucknow-54717-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की बेटी के कत्ल में पति व ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की बेटी के कत्ल में पति व ससुर गिरफ्तार
Lucknow
Updated Mon, 18 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विभूति खंड पुलिस ने पटना निवासी पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय की बेटी निवेदिता की दहेज के लालच में हत्या के आरोपी पति मनोज व उसके पिता मारकंडेय राय को गिरफ्तार कर लिया है। सास, ननद समेत तीन आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस के मुताबिक, पटना (बिहार) निवासी पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने अपने दामाद मनोज राय, समधी मारकंडेय, उनकी पत्नी इंदु, बेटी एकता राय व चचेरे भाई अखिलेश राय पर दहेज में 25 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर बेटी निवेदिता की हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिद्धनाथ ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2005 में उन्होंने ओमेक्स सिटी निवासी मनोज से की थी। शराब की एक कंपनी में रीजनल हेड मनोज व उसके परिवार वालों ने शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज में विभिन्न वस्तुओं की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि मायके जाने पाबंदी लगा रखी थी और फोन तक नहीं करने देते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मनोज ने परिवार वालों की मदद से निवेदिता को जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां निवेदिता की मौत हो गई।