फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   वेबसाइट पर हो रही कॉलगर्ल की बुकिंग

वेबसाइट पर हो रही कॉलगर्ल की बुकिंग

Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सेक्स रैकेट संचालकों ने कॉलगर्ल की बुकिंग के लिए वेबसाइट खोल रखी है। गोमतीनगर में रहने वाली एक सेक्स रैकेट संचालिका ने अन्य प्रदेशों में भी जाल फैला रखा है। एमएमएस के जरिए फोटो भेज ग्राहकों को कॉलगर्ल पसंद करा बुकिंग की जाती है। शुक्रवार को एसओजी के हत्थे चढ़े दलालों ने इसका खुलासा किया है। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि गोमतीनगर की एक महिला हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की संचालिका है। उसने अपने सहयोगी के माध्यम से कॉलगर्ल की बुकिंग के लिए वेबसाइट बना रखी है। लखनऊ से लेकर दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य प्रदेशों के लोग उससे फोन पर संपर्क कर फरमाइश करते हैं। इसके बाद फोटो एमएमएस कर बुकिंग होती है। सौदा तय होने पर युवती को ग्राहक के बताए ठिकाने पर भेजा जाता है।
विज्ञापन

जिस्म के धंधे में भी अंग्रेजी भारी ः अभी तक विभिन्न नौकरियों या व्यवसाय में अंग्रेजी को अधिक तवज्जो दिए जाने की बात होती थी। दलालों ने खुलासा किया कि देह व्यापार में भी अंग्रेजी व मेकअप का खास महत्व है। हाईप्रोफाइल मूवमेंट के चलते अंग्रेजी की जानकारी जरूरी है। बोलचाल में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल व अच्छा मेकअप ग्राहकों को लुभाता है।
विज्ञापन

छात्राओं की अधिक डिमांड ः दलालों ने गहन पूछताछ में कबूला कि देह व्यापार में छात्राओं की अधिक डिमांड है। उनके बातचीत का अंदाज व कद काठी रंगीन मिजाज लोगों को ज्यादा भाती है। इसके चलते गिरोह पढ़ाई के लिए बाहर से आई युवतियों को जाल में फंसाने की जुगत में रहता है। दलालों ने कई ऐसी युवतियों के नाम कबूले जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हर महीने 70 हजार ः खुद को एसटीएफ का दरोगा बताने वाले राशिद व उसके दोनों साथियों ने खुलासा किया कि गलैक्सी मसाज पार्लर के बहाने देह व्यापार की इलाके के पुलिसकर्मियों को जानकारी थी। उन्हें हर महीने 70 हजार रुपए दिए जाते थे। सेक्स रैकेट संचालकों से उगाही के आरोप की जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आरोप अत्यंत गंभीर है। इसकी जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed