{"_id":"124-54567","slug":"Lucknow-54567-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने लूटी चेन! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही ने लूटी चेन!
Lucknow
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र में नशे में धुत एक सिपाही ने शुक्रवार रात ज्वैलरी शॉप बंद करके पैदल लौट रहे व्यापारी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। विरोध पर उसे जख्मी करके भागने लगा। व्यापारी की चीख-पुकार सुनकर दौड़े नागरिकों ने आरोपी सिपाही को पकड़कर पीटा और चौकी इंचार्ज को सौंप दिया। कोतवाली पहुंचते ही सिपाही ने व्यापारी पर झगड़े व मारपीट के आरोप लगाने शुरू कर दिए। एसओ का कहना है कि अभी जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सराफा व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता (65) सआदतगंज बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करके पैदल ही मसानी देवी मंदिर के पास स्थित घर लौट रहे थे। रास्ते में बिहारीपुर में पास से गुजरे रिक्शे पर सवार नशे में धुत अधेड़ ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूट ली। विरोध पर ओमप्रकाश को जोरदार धक्का मारा और रिक्शे से कूदकर भाग निकला। ओमप्रकाश की चीख सुनकर दौड़े नागरिकों ने भाग रहे अधेड़ को धरदबोचा। पुलिस को सूचना देने के साथ उसकी पिटाई की। जेब से मिले परिचयपत्र से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के सिपाही शेरबहादुर सिंह के रूप में हुई। उसकी जेब से ओमप्रकाश की चेन भी बरामद हुई।
मौके पर पहुंचे बावली चौकी इंचार्ज विनोद कुमार उसे कोतवाली ले गए। वहां सिपाही ने ओमप्रकाश पर हमले का आरोप लगाना शुरू कर दिया। शेरबहादुर ने पुलिस को बताया कि सात मई को उसकी बेटी का तिलक व 11 मई को शादी है। इसके लिए सआदतगंज के एक कैटरर्स को पांच हजार रुपए बयाना दिया है। उससे बात करने जा रहा था। रास्ता भूल जाने पर ओमप्रकाश से पता पूछा। इस पर वह झगड़ने लगा और साथियों की मदद से हमला करके बाइक छीन ली। चाभी उसके पास है। एसओ सआदतगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि घायल ओमप्रकाश को बलरामपुर भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ के साथ जांच की जा रही है।