{"_id":"124-54369","slug":"Lucknow-54369-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से झगड़े के बाद बहन ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई से झगड़े के बाद बहन ने दी जान
Lucknow
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा क्षेत्र में सोमवार को भाई से झगड़े के बाद नाराज बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में घरवालों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। पारा के कांशीराम योजना कॉलोनी निवासी संतोष कुमार कपड़े का काम करता है। संतोष ने बताया कि सोमवार को वह काम पर निकला था। घर में पत्नी मीना, बेटी कोमल (21) और बेटा आकाश था। होली के त्यौहार के चलते आकाश ने कपड़े खरीदने की बात कही, इस पर कोमल ने मना कर दिया। इसी के चलते दोनों में झगड़ा हो गया। नाराज होकर कोमल अपने कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिड़ने पर उसके शोर मचाने पर पहुंची मां जानकारी पर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची और पति को सूचना दी। मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन