{"_id":"124-54248","slug":"Lucknow-54248-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा, सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा, सस्पेंड
Lucknow
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी में रविवार दोपहर एक सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर कई घंटे हंगामा काटा। बात बर्दाश्त से बाहर होने पर आसपास के लोगों ने प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को सूचना दी, उन्होंने सिपाही का डॉक्टरी मुआयना कराया। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुनेश्वर दयाल मिश्रा दोपहर में शराब के नशे में धुत होकर आवासीय कॉलोनी पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से नोकझोंक शुरू हुई। इसके बाद मुनेश्वर ने हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को गालीगलौज करने लगा। शिवरात्रि के मौके पर भजनकीर्तन कर रही महिलाओं ने शांत कराने की कोशिश की तो भड़क उठा। शोरशराबा सुनकर लोग घरों से निकल आए। इस पर सिपाही ने छज्जे पर खड़े लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। हंगामा शांत न होने पर पुलिसकर्मियों ने आरआई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरआई ने मुनेश्वर को हिरासत में लेकर डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा और एसएसपी जे रविंदर गौड को मामले की जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने मुनेश्वर को निलंबित कर दिया है।