फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   मौत होने के बाद किया केजीएमयू रेफर, डॉक्टर-नर्स की लापरवाही से मां-बच्चे की मौत

मौत होने के बाद किया केजीएमयू रेफर, डॉक्टर-नर्स की लापरवाही से मां-बच्चे की मौत

Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल में शुक्रवार रात डॉक्टर और एएनएम की लापरवाही से मां-बच्चे की मौत हो गई। एएनएम ने प्रसव के बाद बच्चे की मौत होने की सूचना दी और कहा कि मां की हालत गंभीर है, इसलिए उसे केजीएमयू रेफर करना होगा। हालांकि पति ने जब महिला को देखा तो उसकी भी मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद एएनएम ने उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पति ने पुलिस को तहरीर दी है। मां और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। देवरीगजा निवासी भइयालाल रावत की पत्नी मीरा (35) को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल में भर्ती कराया। दो दिन बीतने पर भइयालाल एएनएम व डॉक्टर से मिले और उनसे कई बार कहा कि मामला अगर सीरियस हो तो मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया जाए। इस पर डॉक्टर ने कहा कि परेशान होने की कोई बात नहीं है। इसके बाद भइयालाल निश्चिंत हो गया। शुक्रवार की रात महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। ड्यूटी पर तैनात एएनएम मंजू बाला उसे डिलिवरी रूम ले गई। आधे घण्टे के बाद मंजू बाला ने भइयालाल से बताया कि जन्म लेने के बाद बच्चे की मौत हो गई और प्रसूता की हालत ठीक नहीं है। एंबुलेंस की व्यवस्था करा दी गई है। इसे आवंतीबाई लेकर जाओ। हालांकि जब भइयालाल ने अपनी पत्नी मीरा को देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रसूता के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। आशंका जाहिर करते हुए उसने पत्नी की हालत के बारे में पूछा, लेकिन एएनएम मंजू बाला ने उसे आनन-फानन में भेज दिया। केजीएमयू में पहुंचने पर डॉक्टरों ने यह कहकर वापस कर दिया कि इसकी मौत तो काफी देर पहले ही हो चुकी है। इसके बाद भइयालाल ने थाने में तहरीर दी। उसने कहा कि एएनएम ने पांच हजार रुपए की मांग की थी। हमने पैसा नहीं दिया, इसलिए पत्नी-बच्चे से हाथ धोना पड़ा। माल पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए मां-बच्चे को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एएनएम मंजू बाला पर पहले भी धनउगाही और लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। इस पर पूर्व सीएमओ एके शुक्ला ने उसका स्थानान्तरण गोसाईंगंज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed