फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   हजरतगंज में छात्रा से छेड़खानी, शोहदा दबोचा

हजरतगंज में छात्रा से छेड़खानी, शोहदा दबोचा

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के बेलदारी लेन में एक शोहदे ने सोमवार दोपहर कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी की। विरोध पर धमकी देकर भाग निकला। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बेलदारी लेन निवासी सुमन (परिवर्तित नाम) एक कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। वह सोमवार दोपहर कॉलेज से लौट रही थी कि मोहल्ले के अमित कश्यप रास्ते में रोककर छेड़खानी की और हाथ पकड़ कर उसे घसीटने लगा। विरोध पर धमकी देते हुए भाग निकला। बुरी तरह घबराई सुमन ने घर जाकर परिवार वालों को जानकारी दी और अपने भाई व परिवार के अन्य लोगों को साथ लेकर हजरतगंज कोतवाली पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश एसआई रत्नेश पांडेय को सौंपी। वह पुलिस टीम साथ लेकर शोहदे की तलाश में निकले। कार बाजार में कार के शीशों पर फिल्म चढ़ाने का काम करने वाले अमित को रात में धरदबोचा। तहकीकात में पता चला कि अमित ने एक साल से छात्रा का जीना दूभर कर रखा था। उस पर फब्तियां कसकर छेड़खानी करता था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। कुछ दिन शांत रहने के बाद अमित ने दुबारा फब्तियां कसनी शुरू की थी। छात्रा द्वारा नजरअंदाज किए जाने से उसके हौसले बढ़ चले और आज रास्ते में हाथ पकड़कर छेड़खानी का दुस्साहस कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed