Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   अधिकतर एटीएम खाली, लोगों ने झेली परेशानी

अधिकतर एटीएम खाली, लोगों ने झेली परेशानी

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलित बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते राजधानी में दूसरे दिन भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की करीब साढ़े तीन सौ शाखाओं के ताले नहीं खुले। इससे अकेले राजधानी में ही करीब एक हजार करोड़ का बैंकिंग कारोबार ठप रहा। दो दिवसीय हड़ताल से लखनऊ में करीब 750 करोड़ के चेकों की क्लीयरिंग ठप रहने से कारोबारियों के साथ अन्य लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं एटीएम बूथों की मशीन में कैश लोड न हो पाने के कारण शहर में संचालित विभिन्न बैंकों के 800 एटीएम में करीब चालीस फीसदी पूरी तरह से खाली हो गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ये समस्या मुख्य तौर पर हजरतगंज, अशोक मार्ग, परिवर्तन चौक, चिड़ियाघर के आसपास लगे एसबीआई, इलाहाबाद बैंक व आशियाना समेत प्रमुख क्षेत्रों के एटीएम पर देखने को मिली। गुरुवार को दूसरे दिन भी सभी बैंक कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखते हुए विधानभवन मार्ग स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा के परिसर में एकजुट हो विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रदेश संयोजक वाईके अरोड़ा, आईएनबीईएफ के अमरजीत सिंह, वीके सेंगर व मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने सरकार को चेताया कि देश की अर्थव्यवस्था को विदेशी हाथों में गिरवी नहीं रखने दिया जाएगा।
विज्ञापन

750 करोड़ के चेकों की क्लीयरिंग अटकी ः बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल से शहर में करीब 750 करोड़ के चेकों की क्लीयरिंग अटक गई है। इसके साथ ही 250 करोड़ का अन्य बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हड़ताल के कारण क्लीयरिंग के लिए आए एक लाख से अधिक चेकों को निपटाने में कम से कम तीन से चार दिन का समय अवश्य लगेगा।
विज्ञापन

निजी बैंकों में दिखा सन्नाटा ः सार्वजनिक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर गुरुवार को निजी बैंकों के काम-काज पर भी देखने को मिला। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एबीएन-एब्रो के कर्मचारियों का इस हड़ताल से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद इन बैंकों की अधिकांश शाखाओं में सन्नाटा रहा। चेकों की क्लीयरिंग न हो पाने के कारण ऐसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed