फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   गैस निकाल कर भर देते थे पानी

गैस निकाल कर भर देते थे पानी

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। घरेलू एलपीजी वितरण की नई व्यवस्था के बाद इसकी अवैध रिफिलिंग का धंधा भी जोर पकड़ने लगा है। इसकी रोकथाम को लेकर एडीएम आपूर्ति के निर्देश पर सोमवार को आपूर्ति निरीक्षकों की टीम ने आलमनगर के समीप हरिजन बस्ती में एक मकान पर छापा मारकर घरेलू सिलेंडरों से रिफिलिंग का धंधा पकड़ा। धंधेबाज तीन भरे घरेलू सिलेंडरों से दो से ढाई किलोग्राम गैस की खाली सिलेंडर में अवैध रिफिलिंग कर इसे नॉन सब्सिडी के दाम पर जरूरतमंदों को बेचकर मोटी कमाई कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि गैस निकालने के बाद सिलेंडरों का भार तय मानक के बराबर करने के लिए धंधेबाज इसमें पानी भर देते थे। जांच टीम ने मौके से सब्सिडी वाले चार भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ तीन खाली सिलेंडर व रिफिलिंग में प्रयोग आने वाले कई उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

एडीएम आपूर्ति एसके सिंह यादव को राजाजीपुरम के आलमनगर इलाके में स्थित हरिजन बस्ती में मो. उमर के मकान में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग के धंधे की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक टीएन चौरसिया, एपी सिंह, मनोज कुमार व विश्वनाथ इत्यादि की टीम गठित कर सोमवार दोपहर में औचक छापेमारी के लिए भेजा। पुलिस के साथ जांच टीम के पहुंचने से पहले ही इसकी सुगबुगाहट मिल जाने से धंधेबाज मौके से भाग निकले। निरीक्षण के दौरान भरे हुए सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग कर उसे खाली एलपीजी सिलेंडर में भरने का खुलासा हुआ। छापामार टीम के प्रभारी एपी सिंह ने इस मामले में आरोपी फरार धंधेबाज श्रीकृष्ण के खिलाफ तालकटोरा थाने में आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एजेंसी कर्मियों की मिलीभगत का अंदेशा
आपूर्ति विभाग की टीम ने आलमनगर में कार्रवाई के दौरान सीलबंद घरेलू सब्सिडी युक्त सिलेंडरों की बरामदगी इसमें गैस एजेंसियों से जुड़े कर्मियों की साठगांठ की ओर इशारा करती है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने भी स्वीकारा कि कोटा तय होने के बावजूद धंधेबाजों को आसानी से इसकी उपलब्धता को भी जांच के दायरे में लाकर पड़ताल की जाएगी। क्षेत्रीय स्तर पर संचालित एजेंसी के डिलीवरीमैनों की साठगांठ से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed