फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   रिमझिम के बीच मना रूपांतरण का जश्न

रिमझिम के बीच मना रूपांतरण का जश्न

Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाहर रिमझिम फुहारें जहां मौसम में सर्दी घोल रही थीं, तो अंदर सभागार में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर गूंज रहे ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल रूमानी हो उठा। सुबह से जारी बारिश भी रूपांतरण सदस्यों के कदमों को नहीं रोक सकी। शाम से पहले ही यहां अपने परिवार केसाथ जुटी 500 से अधिक रूपांतरण सदस्यों ने समारोह में खूब धमाल किया। ख्याली के कहकहों से हॉल में ठहाके गूंजते रहे तो सिंगर अनीता के तरानों ने भी जमकर धूम मचाई। शाम का आकर्षण चुराया मुख्य अतिथि टीवी कलाकार दीप्ति भटनागर ने। मंच पर ठुमके लगाते देख उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ मची। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के धमाल और स्वाद के बीच लकी ड्रॉ ने भी रूपांतरण मेंबर्स के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी। मौका था गोमतीनगर केउप्र संगीत नाटक अकादमी में आयोजित अमर उजाला रूपांतरण महिला मंच के धमाकेदार वार्षिक उत्सव का। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से सजी इस शाम का पहला नगीना सजाया विशेष लोगों से बने उड़ान बैंड ने। इसमें केवल-दीपक ने जब सुर साधे तो श्रोता उसमें खो से गए। तीन घंटे से अधिक चले समारोह में माही की चटखारेदार एंकरिंग और मस्तमौला अंदाज भी लोगों खूब भाया। समारोह में अमर उजाला के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील मुतरेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गिली गिली अप्पा, गिली-गिली अप्पा ः किशोर कुमार का उडलेई अंदाज उड़ान बैंड के दीपक ने बखूबी दिखाया। सबसे पहले मंच पर आए केवल ने बैंड की सिग्नेचर ट्यून के बीच धमाल मचाया। उनके बाद दीपक ने गीत ‘ये तो सच है कि भगवान है...’ से समां बांध दिया। उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी, मेरी रानी रुक जा ओ रानी...’ गाने मेें किशोर कुमार की ही तरह गिली गिली अप्पा, गिली-गिली अप्पा... के विशेष अंदाज से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मेेरे ढोलना सुन मेरे प्यार की धुन... ः मंच पर महकते धुएं के बीच काली पोशाक और व्हाइट बेल्ट से सजी हुई लखनऊ की ही सिंगर अनीता भट्ट ने ‘हीरे मोती मैं न चाहूं मैं तो चाहूं प्यार तेरा...सैयां’ और ‘परदा परदा हां अपनों से कैसा परदा...’ सुनाकर दर्शकों का दिल जीता। फिल्म भूल-भुलैया के गीत ‘मेरे ढोलना सुन मेरे प्यार की धुन...’ पर तालियों की गूंज तो बाहर लॉन तक जा पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़े-लिखे हैं लखनऊ वाले ः भांगड़ा-धमाल के बीच मंच पर आते ही स्टैंड अप कॉमेडियन ख्याली ने अपनी अदाओं से तालियां बटोरनी शुरू कर दीं। पहले तो ख्याली ने अपने चिरपरिचित अंदाज में अंग्रेजी के सवाल पर शहरवालों को पढ़ा-लिखा बताया, उसके बाद उन्होंने गेट केपास खड़े लोगों को गैस की बीमारी का हवाला देते हुए गुदगुदाया। इसके बाद तो ठहाकों का जो सिलसिला शुरू हुआ तो हिमालय की अनंत यात्रा पर गए शिवशंभू, हरियाणा के ताऊ, अपनी पैदाइश और फिरंगियों की देश यात्रा कराने के बाद ही थमा। करीब 45 मिनट की इस यात्रा केदौरान वे किसी केसाथ च्यवनप्राश का ऐड करने के लिए जाने की तैयारियों पर चहके, तो छायाकार भी उनके निशाने पर रहे। उन्होंने ताकीद की कि उनका फोटो किसी भी एंगल से लोगे तो आएगा निगेटिव ही और वो भी एक ही साइज का।
ये दुनिया ये महफिल मेरे काम की नहीं... ः ‘ये दुनिया ये महफिल मेरे काम की नहीं... मेरे काम की नहीं...।’ ये कॉलर ट्यून भगवान भोले नाथ के मोबाइल में लगी हुई है। इसका खुलासा ख्याली ने किया। अपनी प्रस्तुति के दौरान ख्याली ने कहा कि तभी तो भगवान शिव हरदम हिमालय की कंदराओं में बैठकर तपस्या करते रहते हैं।
सबसे आखिर में आईं और पाया माइक्रोवेव ओवन ः हुसैनगंज की अभिलाषा गुप्ता के लिए शनिवार की शाम कभी न भूलने वाली रही। बारिश और बिगड़े मौसम के बीच आयोजन में अभिलाषा गुप्ता जब पहुंचीं तो वे सबसे अंतिम पंक्ति में थीं। यहां आकर उन्होंने फॉर्म भरा। दीप्ति भटनागर ने लकी ड्रॉ निकालने के साथ ही जब अभिलाषा का नाम पुकारा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे माइक्रोवेव ओवन जीत चुकी हैं। उनके नजदीक बैठी अन्य सदस्यों को भी हैरत थी कि सबसे आखिर में आने वाली मेंबर ने बाजी मारी।
दीप्ति ने लगाए ठुमके...रूपांतरण मेंबर्स ने किया भांगड़ा ः पौन घंटे तक लगातार लोगों को गुदगुदाने केबाद जब बारी आई धमाल की तो ख्याली के साथ उड़ान बैंड के कलाकारों और अनीता ने मंच पर जमकर धूम मचाई। इनका साथ देने में खुद दीप्ति भी पीछे न रहीं। दोनों ने छोरा गंगा किनारे वाला..., एक पंजाबन कुड़ी पटाखा दिल चुराकेलै गई... समेत अनेक गीतों से तैयार मेडले पर करीब 20 मिनट तक खूब धमाल मचाया। स्टार्स को नाचते देख सभागार में बैठी रूपांतरण मेंबर्स भी खुद को न रोक सकीं और मंच पर पहुंचकर ताल से ताल मिलाया।
दिए ऑटोग्राफ्स, खिंचवाए फोटो ः समारोह में पहुंची महिला सदस्यों में टीवी अदाकारा दीप्ति का ऑटोग्राफ लेने के लिए कमाल का क्रेज दिखा। बच्चे भी पीछे नहीं रहे। किसी ने डायरी में तो किसी ने हाथ पर ही उनसे ऑटोग्राफ लिए। वहीं उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी रूपांतरण सदस्यों में होड़ मची रही।
रिमझिम के बीच लिए चटखारे ः प्रेक्षागृह की गैलरी में रूपांतरण मेंबर्स ने विभिन्न व्यंजनों के चटखारे लिए। तवा और भट्ठी की रोटियों संग तमाम लज्जतदार जायकों का लुत्फ उठाया। इसके अलावा अन्य स्टाल पर भी अपनी जरूरत का सामान ढूंढ निकाला।

स्पांसर्स ने बांटे गिफ्ट ः कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजकों में गीतांजलि ज्वैलर्स, डिजायर फैशन, गैम्बा इंफ्राटेक, जुगुल किशोर हांडा एवं होटल सरोवर पोर्टिको रहे। वहीं कार्यक्रम के प्रोडक्शन पार्टनर इनवोग एडवरटाइजिंग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed