फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बुक करा लूट ले गया टैक्सी

बुक करा लूट ले गया टैक्सी

Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन से बुक कराई टैक्सी लेकर शुक्रवार को एक यात्री फरार हो गया। टैक्सी मालिक और ड्राइवर अलग-अलग बेहोश पाए गए। जिन्हें राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शनिवार को जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है। मुराद अली की चारबाग स्टैंड से टैक्सी चलती है। मुराद के अनुसार शुक्रवार शाम महेंद्र सिंह नामक यात्री ने मलिहाबाद के आम्रपाली आने-जाने के लिए टैक्सी बुक कराई थी। मुराद अपने ड्राइवर अली अली बख्श मलिक (50) के साथ महेंद्र को लेकर मलिहाबाद के लिए रवाना हुए। निश्चित जगह पहुंचने पर महेंद्र ने मुराद और अली बख्श को भी खाना खिलाया और फिर तीनों ने चाय पी। इसके बाद वापसी में मोहान रोड स्थित टाडा खेड़ा तक पहुंचे ही थे कि अली बख्श ने चक्कर आने की बात कहते हुए गाड़ी किनारे लगा दी। इस पर मुराद ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ दूर चलने के बाद ही मुराद को भी चक्कर आने लगा और कुछ समझने से पहले ही वह बेहोश हो गया। देर रात मोहान रोड के जंगल के पास एक ग्रामीण ने मुराद को बेहोश पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच सूचना पर पहुंचे परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर ड्राइवर के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। लोकेशन उन्नाव के अजगैन की मिली। स्थानीय पुलिस से जानकारी करने पर अली बख्श के बेहोशी की हालत में मिलने की पुष्टि हुई। अली बख्श को भी एक राहगीर की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसे देर रात बलरामपुर अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। जीआरपी इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed