फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   मां के डांटने पर बेटे ने लगाई फांसी

मां के डांटने पर बेटे ने लगाई फांसी

Mon, 11 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 11 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मां के डांटने पर रविवार रात बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह आलमबाग के चर्च इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। उसका प्री-बोर्ड एग्जाम चल रहा था। वह पढ़ाई में कमजोर था और मां ने पढ़ाई के लिए ही उसे फटकारा था।
विज्ञापन

चिनहट के एक निजी फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन सैमविन मैथ्यूज तालकटोरा थाना क्षेत्र में राजाजीपुरम सेक्टर-12 के सी-ब्लॉक में रहते हैं। सैमविन की पत्नी रोनिका हजरतगंज के सिविल अस्पताल में नर्स हैं और बेटी एंजिल उर्फ ब्यूटी गोमती नगर स्थित सहारा अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग कर रही है और वहीं रहती है। सैमविन के मुताबिक उनके बेटे सैमसन (16) के प्री-बोर्ड एग्जाम चल रहे थे। सोमवार को उसका हिंदी का पेपर था। रोनिका की रात की ड्यूटी थी और जाने से पहले रोनिका ने सैमसन को पेपर की तैयारी करने की हिदायत दी थी। शाम 7:35 बजे सैमविन पत्नी को अस्पताल छोड़ने चले गए। जब वे लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सैमविन ने दरवाजे से झांककर देखा तो सैमसन फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीट इंचार्ज बालकृष्ण मिश्र का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सैमसन पढ़ाई में कमजोर था और हिंदी से दूर भागता था। उन्होंने बताया कि माता-पिता के जाने के बाद सैमसन ने अपने दोस्त सार्थक को फोन किया था और उससे करीब 30 सेकंड बात की। सार्थक से पूछताछ चल रही है। इधर, बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। मां रोनिका का कहना है कि उन्होंने बेटे को बड़े दुलार से पाला था। हम उसे प्रशासनिक अफसर बनाना चाहते थे पर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। पलभर में सब बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed