फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   मुख्यमंत्री ने दादा मियां दरगाह पर चढ़ाई चादर

मुख्यमंत्री ने दादा मियां दरगाह पर चढ़ाई चादर

Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बरसात के बावजूद दादा मियां दरगाह पर बुधवार को जायरीनों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दरगाह पहुंच कर प्रदेश की खुशहाली व शांति की दुआ के साथ मजार पर चादर चढ़ाई। इससे पूर्व कबीना मंत्री शिव पाल यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी चादर चढ़ाई और दुआ में शरीक हुए। माल एवेन्यू स्थित दादा मियां दरगाह पर चल रहे सालाना उर्स के पांचवें दिन बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाम पांच बजे दरगाह पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दरगाह के सज्जादा नशीन सबाहत हसन शाह की मौजूदगी में दादा मियां की मजार पर चादर चढ़ाई और प्रदेश में खुशहाली व अमन की दुआ की। उनके साथ अन्य मंत्री भी दरगाह में मौजूद रहे। इससे पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी दरगाह पर चादर पेश की और मुरादें मांगी।
विज्ञापन


कव्वालों ने सजाई महफिल : दादा मियां दरगाह पर कव्वालों की महफिलों के साथ हल्क-ए-जिक्र में अकीदतमंदों का अल्लाह के करीब होने व उसका महबूब होने की कोशिशें जारी रहीं। सुबह कुरान ख्वानी से उर्स की शुरुआत के बाद दरगाह पर जियारत करने वालों का तांता लगा रहा। दरगाह में रात नौ बजे हल्क-ए-जिक्र के दौरान सदाएं गूंजती रहीं और अकीदतमंद झूमते रहे। इस दौरान दरगाह में लंगर-ए-आम का दौर भी चलता रहा। देर रात शुरू हुई महफिल-ए-समां से दरगाह परिसर पूरी रात गूंजती रही। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कव्वालों ने अपने-अपने कलाम पेश कर मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां को नजराना-ए-अकीदत पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed